सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से पूछा कि क्या वे राज्य के एडीजीपी एचएम जयराम के खिलाफ कथित अपहरण मामले की जांचविशेष शाखा या सीआईडी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं या नहीं। जस्टिस उज्जल भुइंया और जस्टिस मनमोहन की पीठ को तमिलनाडु सरकार कीतरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक पुलिस (ADGP) जयराम का निलंबन 16 जून को दिए गए उच्चन्यायालय के आदेश के चलते नहीं हुआ है, बल्कि पूर्व में उन पर लगे आरोपों के चलते हुआ है.
विशेष जांच नहीं सोंप रही शाखा को
इस पर पीठ ने दवे से पूछा कि क्या राज्य सरकार एडीजीपी के खिलाफ जांच को सीआईडी या विशेष जांच शाखा को तो नहीं सौंप रही है. सुप्रीमकोर्ट ने इसकी जानकारी देने को कहा है एडीजीपी पर एक युवक के अपहरण का आरोप है जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था. कर्नाटकसरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि अगर कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ राज्य में रिलीज होती है तो सरकार थिएटर्स को सुरक्षा मुहैया कराएगी. दरअसल कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर बीते दिनों एक बयान दिया था जिससे कर्नाटक के लोग नाराज हो गए थे. इसके बाद सरकार ने कमलहासन की नई फिल्म ठग लाइफ के राज्य में रिलीज होने पर रोक लगा दी थी इसके खिलाफ कमल हासन सुप्रीम कोर्ट गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवारको तमिलनाडु सरकार से सवाल किया कि क्या राज्य सरकार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एच.एम. जयराम के खिलाफ कथित अपहरणके मामले की जांच को सीआईडी (CID) या विशेष जांच शाखा को सौंपने पर विचार कर रही है.