उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक दर्दनाक घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी के अगले ही दिन, सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन कीसंदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार जहां शादी के बाद प्रीतिभोज की तैयारियों में व्यस्त था, वहीं इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहरदौड़ गई।
सुबह तक न खुला दरवाजा, हुआ अनहोनी का शक
यह घटना अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला की है। सात मार्च को प्रदीप की शादी हुई थी और आठ मार्च को उसकी नई नवेलीदुल्हन घर आई थी। शादी के बाद पूरा परिवार उत्साह में था और रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सुबह जब काफी देर तक दूल्हा-दुल्हनका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ।
परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद, घबराए परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया और जोदेखा, उससे उनके होश उड़ गए।
कमरे का दृश्य देख सन्न रह गए परिजन
दरवाजा खुलते ही परिजनों को जो मंजर दिखा, उसने सभी को स्तब्ध कर दिया। कमरे में दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी थी, जबकि दूल्हा छतके हुक से लटका हुआ था। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तुरंत ही पुलिस और लड़की के परिजनों को सूचना दीगई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे दोनों
परिवार के सदस्य आनन-फानन में दूल्हा और दुल्हन को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे परिवारऔर इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी।
दूल्हे के भाई का बयान, नहीं थी कोई पारिवारिक अनबन
दूल्हे के भाई दीपक ने बताया कि घटना के समय वे सब्जी लेने मंडी गए थे। तभी घर से फोन आया कि तुरंत घर आओ। जब वे घर पहुंचे तो देखा किप्रदीप फांसी पर झूल रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार में किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं थी, न ही किसी विवाद की जानकारी थी।
बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
दुल्हन की मां को जब बेटी की मौत की खबर मिली, तो वह बदहवास हो गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के बाद जो बेटी खुशी-खुशीससुराल गई थी, उसकी अचानक मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों केमुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सांसद ने जताया दुख, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वहीं, एसएसपी राज करण ने कहाकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या कोई अन्य कारण, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।