मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार, 17 मार्च को हरियाणा का बजट पेश किया। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 2.05 लाख करोड़ रुपये काबजट प्रस्तावित किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान से 13.70 प्रतिशत अधिक है। बजट में युवाओं के रोजगार, शिक्षा, महिला कल्याण और कृषि के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।
रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता
मुख्यमंत्री सैनी ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में हर साल 50 लाख युवाओं को रोजगार देने कालक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम कदम उठाए गए हैं। विज्ञान और इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करनेवाली छात्राओं को एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
आर्थिक सहायता और शुल्क माफी
जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, उनकी बेटियों के लिए विश्वविद्यालय परिसरों में बीएससी कोर्स की ट्यूशन फीस माफ होगी।
वर्ल्ड स्किल ओलंपिक में जीतने वाले छात्रों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
स्वरोजगार के लिए भी 10 लाख रुपये की सहायता राशि का प्रावधान किया गया है।
लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान
महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देने के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” को अंतिम रूप दिया गया है। इसके लिए बजट में5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
महिला किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण
डेयरी फार्मिंग, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन में लगी महिला किसानों को एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारी दूध उत्पादकों को 70 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कृषि और पर्यावरण संरक्षण
धान की खेती छोड़ने पर सब्सिडी
“मेरा पानी मेरी विरासत” योजना के तहत धान की खेती छोड़ने पर सब्सिडी को 7,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रति एकड़ कर दियागया है।
पराली प्रबंधन को बढ़ावा
धान की पराली का उचित प्रबंधन करने वाले किसानों को 1,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
नशामुक्ति अभियान और जन कल्याण
नशा मुक्ति कार्यक्रम प्राधिकरण की स्थापना
मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए “मेरा संकल्प प्राधिकरण” के गठन की घोषणा की। इसके लिए 10 करोड़ रुपये काप्रावधान किया गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन
हरियाणा में विश्व बैंक की सहायता से “हरियाणा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन” स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 474 करोड़ रुपये काप्रावधान रखा गया है।
गौ संरक्षण और पशुपालन
हर जिले में नए गौ अभ्यारण्य स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा, पंजीकृत गौशालाओं में 51 शेड बनाने के लिए 5 करोड़ रुपयेका अनुदान दिया जाएगा।
डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार ने ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया है और कई वादों को पूरा किया है। बजट में डिजिटल गवर्नेंसको और सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट को हरियाणा के सर्वांगीण विकास का खाका बताते हुए कहा कि सरकार प्रदेश की जनता के कल्याण और आर्थिकप्रगति के लिए लगातार प्रयासरत है।