हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने उनके आवास पर गोलीबारी कर दी। इस हमले में उनकानिजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) भी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 12 राउंड गोलियां चलाईं। हमले के तुरंत बाद बंबरठाकुर को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ संजय को बिलासपुर एम्स में भर्ती करायागया।
पुलिस का बयान
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवन ने बताया कि गोलीबारी के दौरान बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ सहित दो लोग घायल होगए। दोनों का इलाज जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
परिवार का बयान
पूर्व विधायक के बेटे ईशान ठाकुर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। उन्होंने कहा, “मैं नहाने गया था और अचानक गोलियों की आवाजसुनी। बाहर आने पर भाई ने बताया कि पिताजी पर गोली चलाई गई है। कुछ दिन पहले ही मेरे पिता ने मीडिया के माध्यम से अपनी जान को खतराहोने की बात कही थी और कुछ नेताओं के नाम भी लिए थे।”
पंजाब: शिवसेना नेता मंगत राय की गोली मारकर हत्या
शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या
पंजाब के मोगा जिले में शिवसेना नेता मंगत राय उर्फ मंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना गुरुवार रात की है जब मंगा किराना कासामान खरीदने घर से बाहर निकले थे। तभी तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।
घटना में लड़का भी घायल
फायरिंग के दौरान गोली शुरू में मंगत राय को नहीं लगी और पास से गुजर रहे एक 12 वर्षीय लड़के को लग गई। घायल लड़के को अस्पताल में भर्तीकराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
सुरक्षा पर उठे सवाल
दोनों हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक और सामाजिक नेताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर भी दबाव बढ़गया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।