हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देनें वाला मामला सामने आया है. जिसमें होली के दिन भाजपा मुंडलान मंडल अध्यक्ष की गोली मारकरहत्या कर दी गई. देर रात गांव जवाहरा में भाजपा नेता सुरेंद्र जवाहरा को गोली मारी गई. जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप हैपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है. सदर थाना गोहाना इलाके के जवाहरा गांव में पूरी वारदात हुई जवाहरा में भाजपाके मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की होली की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दरअसल हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया गया है घटना के पीछेजमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरीगोली पेट में मारकर भाग गया, पुलिस की तमाम जांच पड़ताल के बाद हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया.
हमलावर ने माथे पर मारी गोली
दरअसल बताया जा रहा है विवाद जमीन को लेकर था जिसके चलते गोली मार दी गई. हमलावर ने गोली माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकरभाग गया. हमलावर ने सुरेंद्र को जमीन पर पैर न रखने की धमकी पहले भी दे रखी थी. दरअसल सुरेंद्र ने इससे पहले खेत की जुताई करवाई थी जिससेपड़ोसी गुस्साए हुए थे जब सुरेंद्र अपने गांव गए तो आपसी रंजिस के कारण उस वारदात को अंजाम दे दिया.पुलिस ने शव को गांव खानपुल कलांस्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॅालेज के अस्पताल में भिजवाया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता के साथ जांचपड़ताल कर रही है पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.उनके बयान परमुकदमा दर्ज की जाएगी.परिजनों के अन्दर गुस्सा है और उनका पुलिस से कहना है कि जल्द से जल्द आरोपी को सजा मिले.