
आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में जगह-जगह फैले कूड़े को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। एमसीडी में आप केनेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मंगलवार को जीबी पंत अस्पताल के पास वार्ड 77 में कूड़ा प्रदर्शनी आयोजित कर भाजपा के तथाकथित मेगा सफाईअभियान की पोल खोल दी। इस प्रदर्शनी में उन तस्वीरों को लगाया गया, जो दिल्लीवासियों ने अपने क्षेत्रों से भेजीं और जिनमें साफ दिख रहा था किसफाई अभियान केवल कागज़ों और कैमरों तक ही सीमित रहा।
चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार
अंकुश नारंग ने प्रदर्शनी को चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सफाईअभियान चलाने का दावा किया था, जिसे अब 2 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके बावजूद दिल्ली के हालात जस के तस हैं। उन्होंने कहा – दिल्ली को कूड़े से मुक्त कराने के लिए भाजपा को जमीन पर उतरना होगा, फोटो खिंचवाने से दिल्ली साफ नहीं होगी।
मेयर और मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र नहीं संभाल पाए
नारंग ने भाजपा नेतृत्व पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मेयर राजा इकबाल सिंह दोनों ही अपने-अपने क्षेत्रों में गंदगीहटाने में असफल रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य किया – मेयर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन अपने घर के पास का कूड़ा भी साफ नहीं करवा पारहे। जब खुद का वार्ड नहीं संभाल पा रहे तो पूरी दिल्ली कैसे संभालेंगे?
जनता ही असली गवाह
इस अवसर पर मौजूद आप नेताओं ने कहा कि भाजपा का सफाई अभियान केवल दिखावा है। अंकुश नारंग ने कहा कि जनता की नजरों में वहीअभियान सफल होता है, जिसे लोग सच्चाई मानें। लेकिन जनता ने ही तस्वीरों और जीपीएस लोकेशन के जरिए दिखा दिया है कि दिल्ली अब भी कूड़ेमें डूबी हुई है।
प्रवीण देशमुख का हमला – भाजपा कामचोर और वोटचोर सरकार
आप के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण देशमुख ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा – भाजपा केवल वोट चोरसरकार ही नहीं, बल्कि कामचोर सरकार भी है। जब एमसीडी, दिल्ली सरकार और केंद्र – सब भाजपा के पास हैं, तो बजट और काम क्यों नहीं होरहा? साफ है कि भाजपा नेताओं को एमसीडी पर भरोसा ही नहीं है। देशमुख ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की सड़कों, नालों और सफाई व्यवस्था कामजाक बना दिया है। लेकिन जनता अब इस तरह का रवैया बर्दाश्त नहीं करेगी।
आप का संकल्प – दिल्ली की आवाज़ बनते रहेंगे
इस मौके पर विधायक संजीत झा, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, पार्षद प्रीति डोगरा सहित कई आप नेता मौजूद रहे।सभी ने कहा कि भाजपा सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, दिल्ली की जनता सब कुछ देख रही है और आप विपक्ष में रहते हुए भी जनता कीआवाज़ उठाती रहेगी।