Uttar Pradesh News: सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है. इंडिया गठबंधन मिलकरविधानसभा चुनाव लड़ेगा हम उस समय सीटों पर बात कर लेंगे. समाजवादी पार्टी किसी सांसद के बयान या किसी के ट्वीट और सोशल मीडिया परलिखने पर कुछ भी नहीं कहना चाहती है.अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कारोबार नौकरी और रोजगार भाजपा सरकार के एजेंडे में नहीं है.भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाया है. देश का पूरा बाजार विदेशियों के हाथ में दे दिया है जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं. स्वदेशी की बात करते हैं उन्होंने एफडीआई लाकर और नीतियां बनाकर देश काबाजार विदेशी सामानों से पाट दिया.
अंतरविरोध भी रखें सामने
उन्होंने योगी सरकार के आपसी अंतरविरोध भी सामने रखे.उन्होंने कहा कि इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने के लिए कोईकाम नहीं किया. प्राइमरी स्कूलों की गुणवत्ता खराब कर दी. स्कूलों में बच्चे नहीं जा रहे हैं. सरकारी इंटरमीडिएट स्कूलों की जमीनों पर भाजपा नेताओंकी नजर है. अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने नमामि गंगे के नाम पर हजारों करोड़ का बजट साफ कर दिया. लेकिन गंगा की सफाई नहीं होपाई सरकार ने 20 फीसदी भी गेंहू की खरीद नहीं की. समाजवादी सरकार में प्रदेश का पहला काऊ मिल्क प्लांट कन्नौज में लगाया गया था भाजपासरकार में बंद हो गया बदायूं में पटेल समाज के साथ अन्याय हुआ है. प्रयागराज में पाल समाज की बेटी के साथ अन्याय हुआ बुनकरों को अत्याधुनिकसुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए.