छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई। इस मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए, जबकि दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए।
सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार
यह मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में शनिवार शाम 6 बजे शुरू हुई और कुछ समय तक चलती रही। घटनास्थल से एके-47, एसएलआर और 315 बोर की बंदूक समेत कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं।
कई दिनों से चल रहा था सर्च अभियान
वहीं इस अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर और कोंडागांव जिलों की डीआरजी और एसटीएफ की टीमें शामिल थीं। ये टीमें 3 जनवरी से अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी सर्च अभियान चला रही थीं।
सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी
बता दें कि करीब 1,000 जवानों ने चार जिलों के विभिन्न क्षेत्रों को घेरकर इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस अभियान के बाद भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है, और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं