आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और ओखला विधानसभा सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। उनके समर्थकों परएक आरोपी को पुलिस की कस्टडी से छुड़वाने का आरोप लगा है। इस मामले में डीसीपी साउथ ईस्ट, रवि कुमार सिंह ने बताया कि, “सूचना मिलनेके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची थी। उसी दौरान अमानतुल्लाह खान अपने समर्थकोंके साथ पहुंचे और अपराधी शावेज खान को भागने में मदद की। इसके बाद अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ संगठित अपराध कीधाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। हम अमानतुल्लाह खान से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं और वह जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।”
एफआईआर दर्ज, पुलिस कार्रवाई जारी
डीसीपी ने बताया कि अमानतुल्लाह खान और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इसमामले में करीब 20 लोग शामिल थे और पुलिस टीम की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, “हम कोशिश कर रहे हैं कि हम उनसे संपर्ककर सकें और जांच को आगे बढ़ा सकें।” बताया गया है कि क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया गया था और हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी कोछुड़ा लिया गया था।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना दिल्ली के जामिया नगर इलाके की है, जहां क्राइम ब्रांच की टीम शावेज खान को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। शावेज खान पर हत्याके प्रयास का आरोप था। आरोप है कि अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सुनील कालखंडे की टीम पर हमला किया औरआरोपी को छुड़ा लिया। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान भी मौके पर मौजूद थे, और उनकी मौजूदगी में पुलिसकार्यवाही में रुकावट डाली गई, जिससे आरोपी फरार हो गया।