Internation Realtion News: एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह दावा कर रहे है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरानव्यापार का सहारा लेकर भारत और पाकिस्तान को सीजफायर के लिए मनाया तो दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक एक बार भी ट्रंप केदावों को खारिज नहीं किया है. उनकी (पीएम मोदी) की खामोशी का क्या मतलब है? देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को यह सवालसरकार से किया. कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रभारी पवन खेड़ा ने कहा कि ट्रंप ने आठवीं बार दावा किया कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर परविराम लगवाया है. खेड़ा ने एक्स पर कहा, “ट्रंप का दावा है कि उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को खत्म करवाने के लिए व्यापार का सहारा लिया.
प्रधानमंत्री मोदी ने इन दावों को नहीं किया खारिज
प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक इन दावों को एक बार भी खारिज नहीं किया है. इस खामोशी का क्या मलतब है?” ओवल ऑफिस में दक्षिण अफ्रीका केराष्ट्रपति सीरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, यदि आप भारत और पाकिस्तान के तनाव पर हमने क्या किया यह पूछें तो मैं कहूंगा किहमने वह पूरा मामला सुलझा लिया. मेरा मानना है कि मैंने इसे व्यापार का हवाला देकर सुलझा लिया.” ट्रंप ने कहा कि अमेरिका- भारत औरपाकिस्तान दोनों ही देशों के साथ बड़ा सौदा कर रहा है. ट्रंप के अनुसार उन्होंने दोनों देशों से कहा कि आप क्या कर रहे हैं? ट्रंप ने कहा, “किसी नकिसी को आखिरी वार करना पड़ेगा. दोनों देशों के बीच हालात बद से बदतर इसलिए हमें उनसे बात करनी पड़ी. किसी को तो आखिरी में गोलीचलानी ही थी.
गोलीबारी की बढ़ती जा रही थी घटनाएं
लेकिन गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही थीं, बड़ी होती जा रही थीं, देशों में गहरी होती जा रही थीं और हमने उनसे बात की, और मुझे लगता हैकि हमने, आप जानते हैं, मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हमने इसे सुलझा लिया है, और फिर दो दिन बाद, कुछ ऐसा हुआ, और उन्होंने कहा कियह ट्रम्प की गलती है. ट्रंप ने कहा पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ बहुत अच्छे, महान नेता हैं और भारत मेरा मित्र है, मोदी मेरे मित्र हैं. इसदक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया, “मोदी, सबके मित्र हैं. ट्रम्प ने कहा, “वह एक महान व्यक्ति हैं और मैंने उन दोनों को फोन किया यह अच्छीबात है. दोनों नेताओं के बीच इस बातचीत के बाद अब इस मासले पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करतेरहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को सुलझाने में मदद की है और पीएम मोदी इस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे?