अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एपल के सीईओ टिम कुक से बात की है और उनसे भारत में एपल के उत्पादन का विस्तार नकरने के लिए कहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम में टिम कुक से कहा कि हमेंआपके भारत में निर्माण करने में कोई दिलचस्पी नहीं है वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं. वे बहुत अच्छा कर रहे हैं. दोहा में एक कार्यक्रम में डोनाल्डट्रंप ने एपल सीईओ टिम कुक से कहा कि मुझे टिम कुक के साथ थोड़ी परेशानी थी. कल मैंने उनसे कहा कि टिम आप मेरे दोस्त हैं मुझे लगता है आपबहुत अच्छे हैं आप 500 बिलियन डॉलर लेकर यहां आ रहे हैं लेकिन अब मैंने सुना है कि आप भारत में निर्माण कर रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि आपभारत में निर्माण करें यदि आप भारत का ख्याल रखना चाहते हैं तो आप भारत में निर्माण कर सकते हैं क्योंकि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफवाले देशों में से एक है इसलिए भारत में बिक्री करना बहुत मुश्किल है.
भारत रख सकता है खुद का ख्याल-ट्रंप
ट्रंप बोले कि मैंने टिम से कहा कि हमने पाया है कि तुम वास्तव में अच्छे हो. हमने वर्षों तक चीन में तुम्हारे द्वारा बनाए गए सभी संयंत्रों को देखा अबतुम्हें हमारे लिए निर्माण करना है हमें भारत में तुम्हारे निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं है. भारत खुद का ख्याल रख सकता है हम चाहते हैं कि तुम यहांनिर्माण करो और वे संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा है कि इस बातचीत के बाद एपलअमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा. हालांकि उन्होंने चर्चा के परिणाम या भारत में एपल की योजनाओं में किसी भी बदलाव के बारे में और विवरणसाझा नहीं किया. ट्रंप की टिप्पणी भारत की ओर से अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की चेतावनी के कुछ ही दिनों बाद आई है. भारत का यहप्रस्ताव अमेरिका की ओर से भारतीय स्टील और एल्युमीनियम निर्यात पर शुल्क बढ़ाने के जवाब में दिया गया था. दोहा में इसी कार्यकम में अपनेभाषण के दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ हटाने की पेशकश की है. भारत ने हमसे एक समझौता किया है हम भारत में शीर्ष30 में भी नहीं हैं क्योंकि टैरिफ काफी अधिक है। स्कॉट इस पर भी काम कर रहे थे कि कोई टैरिफ नहीं होगा. इस पर वार्ता जारी है फरवरी मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हाइट हाउस दौरे के बाद भारत और अमेरिका ने औपचारिक व्यापार वार्ता शुरू की थी. भारत के व्यापार मंत्री के अमेरिकीअधिकारियों के साथ और अधिक बैठकों के लिए 17 से 20 मई के बीच अमेरिका का दौरा करने की उम्मीद है.