अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जल्द ही भारत और चीन समेत दुनिया भर के देशों पर रिसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी दी है. ट्रंप ने इस बातका खुलकर ऐलान कर दिया है. कि अमेरिका इन देशों पर जैसे को तैसा की तर्ज पर टैरिफ लगाएगा. अभी फिलहाल ही पीएम मोदी ने अमेरिका कीदो दिवसीय यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने ट्रंप के साथ व्यापार, रक्षा समेत टैरिफ के मुद्दों पर खास बातचीत की थी. इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेसकांफ्रेंस के दौरान टिप्पणी की है. दरअसल शुक्रवार को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भी वही शुल्क लगाएगा. जो यह देश अमेरिकी वस्तुओं परलगाते हैं. हम जल्द ही रिसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान करेंगे. जो हम पर शुल्क लगते हैं हम उनके ऊपर भी शुल्क लगाएंगे. हम इस पर निष्पक्ष होनाचाहते हैं.
जो जैसा करेगा वैसा ही हम करेंगें- ट्रंप
अगर कोई भी कंपनी या देश जैसे कि भारत और चीन या फिर कोई अन्य देश जो भी शुल्क लगाते हैं. वैसे ही हम उन पर भी लगाएंगे. ट्रंप ने कहा किहमने कभी ऐसा नहीं किया. चाहे फिर बात करें कोविड महामारी की या फिर इससे पहले की. कोविड के बाद भी हमने इन मामलों पर कभी भी ऐसानहीं किया है. जैसा अन्य देशों ने हमारे साथ किया. पीएम मोदी के साथ वाशिंगटन में द्विपक्षीय बैठक से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की टैरिफ नीति कीजमकर आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि दरअसल भारत में टैरिफ सबसे अधिक है. वहां पर व्यापार करना बहुत ही कठिन है इससे पहले भी ट्रंप कई औरमौको पर भी भारत को टैरिफ किंग कह चुके हैं.
फ्रेंस काँन्फ्रेंस में दिया बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान तब दिया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ पीएम मोदी की मुलाकात के बारे में पूछा गया. इस परट्रंप ने बताया कि मुझे लगता है. कि एलन मस्क भी भारत में व्यापार करना चाहते हैं. मगर टैरिफ के कारण भारत में व्यापार करना बहुत ही मुश्किल हैवहां पर टैरिफ सबसे अधिक है डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने मुलाकात भी शायद इसीलिए ही की थी कि वह एक कंपनी को चलारहे हैं.