दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीति को और मजबूत करते हुए एक नया वादा किया है। पार्टी ने दिल्ली केकिरायेदारों के लिए मुफ्त बिजली और पानी देने का ऐलान किया है, जो कि आगामी चुनाव में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन सकता है।
मुफ्त मिलेगा बिजली और पानी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद दिल्ली में रहने वाले सभी किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी दिया जाएगा। यह कदम आम आदमीपार्टी के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है, क्योंकि दिल्ली में बड़ी संख्या में किरायेदार रहते हैं और यह वादा उनके लिए आकर्षक होसकता है।
आम आदमी पार्टी की रणनीति
बीजेपी ने शुक्रवार को अपने संकल्प पत्र में महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था। वही अब आम आदमी पार्टी ने इस घोषणाका जवाब अपनी ओर से दिया है, जिसमें उन्होंने किरायेदारों को मुफ्त बिजली और पानी देने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभाचुनाव में सभी वर्गों को लुभाने के लिए अपने वादों को लगातार बढ़ा रही है। इस नए वादे के साथ, पार्टी अपने वोटबैंक को और मजबूत करने काप्रयास कर रही है, खासकर उन वोटरों को जो किराए पर रहते हैं।