दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक चिट्ठीलिखी है। इस पत्र में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों का जिक्र किया और चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिएकुछ अहम मांगें रखी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने उठाई ये 4 बड़ी मांगे:
इंडिपेंडेंट इलेक्शन आब्जर्वर्स की नियुक्ति
केजरीवाल ने चिट्ठी में मांग की है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों (इलेक्शन आब्जर्वर्स) की नियुक्ति की जाए ताकिचुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
AAP कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
उन्होंने चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए, ताकि वेबिना किसी डर के चुनाव प्रचार कर सकें।
हमलों में शामिल पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कुछ घटनाओं में पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध रही है। उन्होंने मांग की है कि ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदारपुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए
चिट्ठी में उन्होंने यह भी कहा कि रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर हमले के लिए जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंतगिरफ्तार किया जाए।
AAP और BJP के बीच बढ़ती बयानबाजी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आम आदमीपार्टी के उम्मीदवार पर हमला हुआ था, जिसे लेकर आप का आरोप है कि यह हमला भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।
दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरीको की जाएगी। दिल्ली में इस बार भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, और दोनों पार्टियां अपने-अपनेउम्मीदवारों को जनता के बीच भेजकर वोट की अपील कर रही हैं।