मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में पतंगबाजी की। इस उत्सव के दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भीमौजूद रहे।
मकर संक्रांति के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के मेमनगर इलाके में शांति निकेतन सोसायटी के लोगो के साथ त्योहारमनाया। इस समारोह में गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल भी शामिल हुए। जिससे स्थानीय लोग में काफी उत्साहित नजर आए। मकर संक्रांति के त्योहारपर सोसाइटी को रंगोलियों से सजाया गया…. महिलाओं और बच्चों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया…. इस दौरान पारंपरिकढोल-नगाड़ों के साथ सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किए गए।
छत पर जाकर उड़ाई पतंग
मकर संक्रांति के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनलबेन शाह के साथ छत पर पतंगबाजी में हिस्सा लिया। केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। इस उत्सव में अहमदाबाद की मेयर प्रतिभा जैन, पार्टीके स्थानीय नेता, पार्षदों और एएमसी अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखी गई।
मकर संक्रांति पतंगबाजी का त्योहार
गुजरात में इसे उत्तरायण के रूप में जाना जाता है। गुजरात में इस दिन को पतंगबाजी के साथ मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव केहिस्से के रूप में, लोग राज्य भर में छतों पर इकट्ठा होते हैं और साफ आसमान का आनंद लेते हुए पतंगबाजी करते हैं। पतंग उड़ाने के अलावा, लोगचिक्की, तिल और मूंगफली से बने लड्डू और उंधियू (सर्दियों की सब्जियों से बना एक व्यंजन) जैसे पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हैं।