NEWS अब तक

आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 223 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा की अदाओं का हो रहा है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस ने कहर ढा रही हैं। प्रीति लगभग पंजाब के हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं। हालांकि, मंगलवार के मुकाबले में दिलचस्प टक्कर देखने को मिली और हालात के हिसाब से प्रीति के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बदलता रहा। कभी उनके चेहरे पर उदासी रही तो कभी वह खुशी से चहक उठीं। कभी वह दिल पर हाथ रखकर राहत की सांस लेती दिखीं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में फैंस दावा कर रहे हैं कि प्रीति ने 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फ्लाइंग किस भी दी।

प्रीति ने दिल पर हाथ रखकर चैन की सांस ली
दरअसल, मैच के दौरान प्रीति जिंटा के अलग-अलग एक्सप्रेशंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की गेंदों पर प्रियांश आर्य के सिक्स को एंजॉय करती दिखीं। पंजाब की पारी के दूसरे ओवर में आर्चर की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया था। दर्शक दीर्घा में बैठीं प्रीति जिंटा भी इससे खूब खुश नजर आईं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। हालांकि, जब आरआर की पारी के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की तो प्रीति के चेहरे पर उदासी दिखी थी। जैसे ही वैभव कैच आउट हुए, प्रीति ने दिल पर हाथ रखकर चैन की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *