
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के हालिया बयानों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पटाखों को लेकर दिएजा रहे बयान सिर्फ़ राजनीतिक हताशा और मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं के ये बयान सनातन परम्पराओं केविरोध और जनता को गुमराह करने का प्रमाण हैं।
आप ने सनातन परम्पराओं को रोकने की सज़ा पहले भी भुगती
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनावों में दिवाली पर पटाखे जलाने और छठ पूजा जैसी सनातनी परंपराओं कोरोकने की सज़ा भुगती थी, लेकिन इसके बावजूद पार्टी अपनी कुनीति से पीछे नहीं हट रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने आप नेताओं को स्पष्टजनसंदेश दिया था कि धर्म और परंपराओं से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा, पर पार्टी अब भी वही गलती दोहरा रही है।
दिल्ली का प्रदूषण पराली से बढ़ा, पटाखों से नहीं
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण में थोड़ी वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन इसका कारण पटाखे नहीं बल्कि पंजाब में आपसरकार की लापरवाही से पराली जलाने की घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार पंजाब में प्रदूषण रोकने में पूरी तरह विफल रहीहै, और अब दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए पटाखों को दोषी ठहराया जा रहा है।
दिल्लीवालों को गुमराह कर रही आप
सचदेवा ने कहा कि आप नेता जानबूझकर भ्रम फैलाकर दिल्ली के नागरिकों को गुमराह कर रहे हैं। उनके अनुसार, आप नेताओं के पटाखों से प्रदूषणबढ़ने वाले बयान झूठ पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि आप की राजनीति अब सनातन विरोध और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तक सीमित रहगई है।
भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का पलटवार
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने भी आप नेताओं पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि आप विधायक संजीव झा का यह कहना किसुप्रीम कोर्ट ने केवल ग्रीन पटाखों की छूट दी थी, पूरी तरह गलत है। प्रवक्ता ने कहा कि आप सरकार ने पिछले आठ वर्षों तक हठधर्मी दिखाते हुएपटाखों पर प्रतिबंध लगाया, और अब उसी फैसले के नतीजे से बचने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रही है।
दिवाली की रात का प्रदूषण डेटा गायब आप का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर
भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि सौरभ भारद्वाज और संजीव झा का यह बयान कि दिवाली की रात का प्रदूषण डेटा गायब है, उनके हिंदू विरोधीरवैये को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह बयान इस बात का सबूत है कि आप पटाखों और प्रदूषण का रिश्ता जोड़कर केवल हिंदू त्योहारों को बदनामकरना चाहती है।
एनजीओ और आरडब्ल्यूए ने नहीं लगाया ऐसा आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दिल्ली की किसी भी स्वास्थ्य संस्था, एनजीओ या रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन(RWA) ने पटाखों के कारण प्रदूषण बढ़ने की शिकायत नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण वाकई पटाखों से बढ़ा होता, तो ये संस्थाएं अवश्यआवाज़ उठातीं।
आप के बयान राजनीति से प्रेरित हैं
भाजपा ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने को लेकर आप के बयान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित हैं और जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा किदिल्ली के लोग अब आप की चालों को समझ चुके हैं, और अगली बार वे आप को पूरी तरह राजनीतिक रूप से मिटा देंगे।