
भाजपा का झूठ पकड़ा गया यमुना को साफ दिखाने की कोशिश
आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि छठ पर्व के मौके पर यमुना को साफ दिखाने के लिए हरियाणा औरदिल्ली की भाजपा सरकारों ने मिलकर एक झूठा खेल रचा है। दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि भाजपा सरकार ने यमुना के पानीको साफ दिखाने के लिए उत्तर प्रदेश की ईस्टर्न कैनाल का सारा पानी रोककर यमुना में छोड़ दिया है। इससे यूपी के किसानों को पानी नहीं मिल रहाऔर उनकी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।
वीडियो शेयर कर सौरभ भारद्वाज ने किया भाजपा का पर्दाफाश
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा है कि यूपी की ईस्टर्न कैनाल पूरीतरह सूखी पड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का झूठ पकड़ा गया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हथिनी कुंड से यूपी के किसानों का सारा पानीडायवर्ट करके यमुना में डाल दिया है। भाजपा की सरकारें छठ पर्व से इतनी डर गई हैं कि किसी भी तरह यमुना का पानी साफ दिखाना चाहती हैं।
छठ पर्व को लेकर भाजपा का डर दिखावे के लिए गंदगी पर पर्दा
आप नेता ने कहा कि भाजपा की सरकारें जानती हैं कि छठ पर्व पर पूर्वांचली समुदाय बड़ी संख्या में यमुना तट पर पूजा-अर्चना करता है। अगर यमुनाका पानी गंदा दिखेगा तो जनता नाराज होगी, जिसका असर बिहार चुनावों तक जा सकता है। इसी डर से भाजपा सरकार ने यह चाल चली कि यूपीकैनाल का पानी रोककर यमुना में छोड़ा जाए ताकि झाग कम हो जाए और पानी कुछ साफ दिखे।
पूर्वांचलियों के साथ भाजपा की बेईमानी 10 साल से चल रहा षड्यंत्र
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10-11 सालों से पूर्वांचलियों के साथ धोखा किया है। उनके अनुसार, भाजपा इतनी घटिया राजनीतिकरती है कि उसने एक साजिश के तहत हर साल छठ के समय यमुना को गंदा बनाए रखा, ताकि पूर्वांचलवासी दिल्ली में छठ महापर्व सही तरीके से नमना सकें। उन्होंने बताया कि पहले हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से छठ से पहले यमुना में अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता था, जिससे नजफगढ़ नाले कागंदा पानी पतला (डायल्यूट) हो जाता था और झाग कम हो जाती थी। इससे यमुना का पानी छठ के लिए उपयुक्त बनता था।
भाजपा की नई चाल यूपी कैनाल का फ्लो किया जीरो
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब भाजपा की हरियाणा सरकार ने मंगलवार से ईस्टर्न कैनाल का फ्लो जीरो कर दिया है। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेशके किसानों को न तो पीने का पानी मिल रहा है, न सिंचाई के लिए। उन्होंने कहा, भाजपा ने किसानों की फसल सुखा दी, लेकिन अपने झूठे प्रचार केलिए सारा पानी यमुना में डाइवर्ट कर दिया। यमुना में पानी का बहाव पूरा है, जबकि ईस्टर्न कैनाल पूरी तरह सूख चुकी है।
साफ पानी दिखाने के लिए ‘डिफोमिंग एजेंट’ का खेल
आप नेता ने कहा कि भाजपा अब यमुना के पानी पर ‘डिफोमिंग एजेंट’ (झाग हटाने वाला रासायनिक पदार्थ) भी स्प्रे कराएगी, ताकि झाग खत्म होकरपानी साफ दिखाई दे। उन्होंने कहा, यह सब भाजपा का षड्यंत्र है। वे यमुना की असल सफाई नहीं करते, बल्कि झूठा दिखावा करते हैं ताकि जनताको धोखा दिया जा सके।
भाजपा प्रचार की सरकार है, जनसेवा की नहीं
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, भाजपा की सरकारें झूठे प्रचार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्हें जनताकी असल परेशानियों से कोई मतलब नहीं है। वे केवल कैमरे के सामने दिखाने के लिए फैसले लेती हैं।
छठ पर्व और यमुना की सच्चाई आप की अपील
आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवासियों और खासकर पूर्वांचली समुदाय से अपील की है कि वे भाजपा के इस दिखावे को समझें। सौरभ भारद्वाज ने कहाकि छठ महापर्व आस्था का पर्व है, लेकिन भाजपा इसे भी राजनीति का हथियार बना रही है। भाजपा को केवल फोटो और प्रचार चाहिए, जबकिजनता को साफ पानी और सच्चाई चाहिए।