नई दिल्ली, 31 जनवरी 2025:
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्तफाबादऔर घोंडा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज मेंविकसित भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने फ़र्स्ट टाइम वोटर्स से वोट डालने औरदिल्ली के लिए एक विकासशील सरकार चुनने की अपील की।
आम आदमी पार्टी के नेताओं पर निशाना
अनुराग ठाकुर ने इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला और कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लूट की खुली छूट देरखी है। यही कारण है कि दिल्ली में आप-दा की सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा को छू गया है।” उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वाराकिए गए कई घोटालों का उल्लेख CAG की रिपोर्ट में हुआ है, जिनमें जल बोर्ड, क्लास रूम, शराब, डीटीसी, हवाला शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “शीशमहल से लेकर शराब घोटाले तक, इनके सभी घोटालों और भ्रष्टाचार का उल्लेख CAG की रिपोर्ट में हुआ है। यह जनता के सामनेआ चुका है कि 11 साल पहले जिनके नेता ने कभी न बड़ा घर लेने, न गाड़ी लेने और न सुरक्षा लेने की बात की थी, वही नेता अब 8 घरों को मिलाकरशीशमहल बना चुका है, सबसे बड़ी गाड़ी ली है और दो राज्यों की सुरक्षा ले रखी है।”
आप की सरकार में घोटालों का इतिहास
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वे पाठशाला बनाएंगे, लेकिन पाठशाला की जगह मधुशाला बना दी। ये झाड़ू की बातकरते थे, लेकिन अब झाड़ू से दारू पर आ गए हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी का नेतृत्व न केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है, बल्कि उसनेदिल्लीवासियों की उम्मीदों को भी धोखा दिया है।
उन्होंने कहा, “स्वराज की बात करने वाले अब शराब पर आ गए हैं। 10 वर्षों की घोटालों की यात्रा ‘आप’ के पाप की यात्रा बन चुकी है। आम आदमीपार्टी के 8 मंत्री, 15 विधायक और 1 सांसद जेल गए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी जेल में हैं।”
कोविड महामारी के दौरान भ्रष्टाचार
ठाकुर ने कोविड महामारी के दौरान दिल्ली सरकार की नाकामियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “जब दिल्ली के लोग ऑक्सीजन और अन्यस्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे थे, तब आम आदमी पार्टी शराब घोटाले की योजना बना रही थी। शराब घोटाला करने वाले मंत्री ने पाठशालाकी जगह मधुशाला बना दी।”
भ्रष्टाचार मुक्त शासन की आवश्यकता
अनुराग ठाकुर ने इस दौरान दिल्ली की जनता से अपील की कि इस बार वे भाजपा को सत्ता में लाकर दिल्ली में सुशासन और विकास सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा, “इस बार दिल्ली की जनता आप-दा की लूट पर लगाम लगाएगी और एक भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार का गठन करेगी, जो दिल्ली कोएक नया दिशा और विकास की ओर ले जाएगी।”