अमृतसर। आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार के तीन साल पूरे होने पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान नेसचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ दस दिन की विपश्यना साधना केबाद अमृतसर पहुंचे थे।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने गुरु साहिब के चरणों में सबकी खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति कीप्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।
नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध
मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्याएं हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार ने तीन करोड़पंजाबियों के साथ मिलकर इनके खिलाफ युद्ध छेड़ा है। उन्होंने कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और गुरु महाराज से शक्ति और मार्गदर्शन की प्रार्थनाकी है ताकि सरकार लोगों की सेवा करती रहे।
रंगला पंजाब बनाने का संकल्प
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाकर शानदार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदानकरना है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटियों और पार्टी की सोच के अनुरूप सरकार काम कर रही है।
भगवंत मान ने बताया कि सरकार नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर रही है। युवाओं को रोजगार देने के प्रति प्रतिबद्धताजताते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 55 हजार से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं।
गुरु नगरी में आभार व्यक्त
भगवंत मान ने एक्स पर लिखा कि गुरु नगरी अमृतसर में अरविंद केजरीवाल के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने का सौभाग्य प्राप्तहुआ। उन्होंने पंजाब और पंजाबियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और सरकार के तीन साल पूरे होने पर परमात्मा का धन्यवाद किया।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने 16 मार्च 2022 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मस्थल खटकड़ कलां में शपथ ली थी। सरकार का संकल्प हैकि नेक नीयत और ईमानदारी के साथ पंजाब को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जाए।