Nagpur Violence: नागपुर में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिलभारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं.शंभाजी नगर से औरंगजेब की कब्र कोहटाने की वीएचपी और अन्य संगठनों की मांगों के बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंनेबुधवार को कहा कि मुगल बादशाह आज के समय में “प्रासंगिक नहीं” हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी तरह की हिंसा को हतोत्साहित कियाजाना चाहिए.आंबेकर ने कहा” औरंगजेब आज प्रासंगिक नहीं हैं किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं जाना चाहिए” आरएसएस का यह रुखऐसे समय में आया है. जब औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग और इससे जुड़ी विभिन्न अफवाहों को लेकर नागपुर में भड़की हिंसा के बाद तनावचरम पर है.अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर का कहना है कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए ठीक नहीं हैं. आंबेकर ने यह बातबंगलूरू में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही.औरंगजेब विवाद से जुड़े को लेकर सवालउन्होंने कहा कि ऐसा कोई विवाद सही नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी जरूरी होगा पुलिस कार्रवाई करेगी.
इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष पर होगी चर्चा
आंबेकर ने ऐसा कतई प्रासंगिक नहीं है.आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 21-23 मार्च को बंगलूरू में होनी है. इस बैठक मेंसंघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी और पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा की जाएगी.भाजपा के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ की तीन दिवसीय बैठक (21-23 मार्च) को बंगलूरू में होनानिश्चित किया गया है. इस बैठक में संघ के सर्वोच्च पदाधिकारी मोहन भागवत,दत्तात्रेय होसबोले और सभी सहयोगी संस्थाओं के राष्ट्रीय अध्यक्ष औरमहामंत्री सहित 1480 कार्यकर्ता शामिल होंगे.विवादों का ताजा दौर फिल्म ‘छावा’ की रिलीज के बाद शुरू हुआ जिसमें मराठा राजा छत्रपति संभाजीमहाराज के इतिहास और औरंगजेब द्वारा उनकी हत्या को दिखाया गया है.
विश्व हिंदू परिषद ने कब्र हटाने की थी मांग
सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान औरंगजेब के पुतले को चादर सहित आग के हवाले कर दिया गया. हालांकि अफवाह फैली कि कुछ धार्मिक सामग्री जलाईगई है जिससे इलाके में तनाव फैल गया इसके कारण महल और हंसपुरी इलाकों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी हुई. भीड़ ने निवासियों केघरों को भी निशाना बनाया और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया.इसको लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हिंसा की योजना बनाईगई थी. पेट्रोल बम तुरंत प्राप्त नहीं किए जा सकते. उन्हें पहले से तैयार किया गया था यह किसी उकसावे के कारण नहीं हुआ हमारा विरोध शांतिपूर्णथा.