NEWS अब तक

आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच में कथित लापरवाही को लेकर बंगाल की शुभेंदु सरकार ने तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल समेत दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में गंभीर चूक हुई थी, जिसके चलते सरकार को यह कार्रवाई करनी पड़ी।

संजय रॉय को दोषी करार दिया
गौरतलब है कि 9 अगस्त 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर का शव बरामद हुआ था। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। मामले के अगले ही दिन कोलकाता पुलिस ने सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। बाद में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। लंबी जांच और सुनवाई के बाद 18 जनवरी 2025 को सियालदह कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। इसके बाद 20 जनवरी 2025 को जज अनिर्बाण दास ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *