Skip to main content

NEWS अब तक

आजमगढ़ 29 जून 2026।

आर्य समाज वेद मंदिर,आजमगढ़ का वार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारीयों का निर्वाचन वर्ष 2026- 27 कार्यकाल का रविवार की रात्रि 8:00 बजे समारोह पूर्वक श्री अग्रवाल धर्मशाला आजमगढ़ में निर्वाचन अधिकारी डी०डी० सिंह अधिवक्ता द्वारा सर्वसम्मत से प्रधान पद पर रमेश चंद्र अग्रवाल एवं मंत्री पद पर अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष राम समुझ लाल का नाम घोषित किया गया।इसके साथ अन्य पदाधिकारी और सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई।
वार्षिक अधिवेशन समारोह में आर्य विद्या सभा के मंत्री विनोद कुमार श्रीवास्तव के विशेष आग्रह पर प्रधान रमेश चंद्र अग्रवाल,कैलाश नाथ श्रीवास्तव अधिवक्ता, भानु प्रताप श्रीवास्तव,संतोष कुमार श्रीवास्तव, दिलीप नारायण,संजय सक्सेना,अरुण कुमार,अवधेश श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र श्रीवास्तव‌, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव,डॉक्टर दुर्गेश,जिला प्रतिनिधि ध्रुव कुमार शास्त्री आदि पदाधिकारीयों द्वारा सामूहिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रधान संपादक अरविंद चित्रांश की पुस्तक गौरवशाली पूर्वांचल का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया,तत्पश्चात भोजन ग्रहण कराया गया।
समारोह में नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, राम प्रताप राय, कमलेश शर्मा, आनंद शुक्ला, आलोक बरनवाल, डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव, राहुल शर्मा ,आनंद कुमार वरनवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, अशोक कुमार श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास्तव ‘चित्रांश’, प्रदीप कुमार,राजकुमार आदि महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
अंत में आर्य समाज वेद मंदिर आजमगढ़ के प्रधान‌-रमेश चंद्र अग्रवाल द्वारा सर्वसम्मत से निर्वाचन संपन्न कराने हेतु सभी सदस्यों और पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *