Dellhi News: दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की उड़ान को वापस राष्ट्रीय राजधानी लौटना पड़ा. इंडोनेशिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट कीवजह से AI2145 को तत्काल दिल्ली वापस लौटने की सलाह दी गई. इससे पहले बीते दिन राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण बाली सेदिल्ली आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट (AI2146) को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया. मंगलवार को वाराणसी में रुकने के बाद फ्लाइट उसी रात दिल्ली के लिए रवाना हो गई. पूर्वी इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट केकारण बुधवार को बाली जाने वाली एअर इंडिया की एक फ्लाइट सहित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा. कई उड़ानों का रास्ता भी बदलनापड़ा जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियोंमें से एक माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मंगलवार शाम को विस्फोट हुआ. इससे राख के विशाल गुबार आसमान में 10,000 मीटर (32,800 फीट) से अधिक ऊंचाई तक उड़े. इसे लगभग 150 किमी दूर से देखा जा सकता था. एहतियात के तौर पर कई एयरलाइनों ने बाली के नगुराह रायअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित कर दिया. वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, जेटस्टार, एअर न्यूजीलैंड, सिंगापुर की टाइगरएयर, चीन की जुनेयाओएयरलाइंस और एअर इंडिया समेत कई एयरलाइनंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दीं या उनका मार्ग बदल दिया.
वापस लौटने की दी सलाह
दिल्ली से बाली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान में ही वापस लौटने की सलाह दी गई. इसके बाद विमान दिल्ली के इंदिरा गांधीअंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हुई. एयरलाइन ने साफ किया की कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम खेद व्यक्त करते हैं. हम प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दे रहेहैं. अगर वे चाहें तो टिकट रद्द या यात्रा में परिवर्तन या धनवापसी का विकल्प चुन सकते हैं. इससे पहले एअर इंडिया ने अहमदाबाद विमान हादसे केबाद बढ़ी सुरक्षा जांच और विमान की अनुपलब्धता समेत अन्य कारणों से मंगलवार को सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं. इनमें से छह की वापसी भीरद्द हो गई है जिससे रद्द उड़ानों की संख्या 13 हो गई.यह सभी बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की उड़ान थीं. इस बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) ने बताया कि विमानों की तकनीकी खामियों या अनुपलब्धता की वजह से पिछले छह दिन में 12 से 17 जून तक एअर इंडिया की कुल248 ड्रीमलाइनर उड़ानों में से 66 रद्द करनी पड़ीं.इस दौरान एअर इंडिया ने 462 बड़े विमानों का संचालन किया, जिनमें 83 उड़ानें रद्द हुईं.