
नरेला घाट पर कपिल मिश्रा ने किया निरीक्षण
दिल्ली सरकार में कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने आज छठ पूजा की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने नरेला स्थित छठ घाट परपहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नरेला विधानसभा के विधायक राज करनखत्री भी मौजूद रहे। मंत्री ने घाट पर चल रही तैयारियों का विस्तार से निरीक्षण किया और कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा ही सरकार की सर्वोच्चप्राथमिकता है।
1300 से अधिक घाटों पर पूरी हुई तैयारियां
कपिल मिश्रा ने बताया कि इस बार दिल्ली में कुल 1300 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने कहा कि यमुना नदीके किनारे 17 प्रमुख घाटों सहित पूरी राजधानी में भव्य और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।हमारा लक्ष्य है कि कोई भी श्रद्धालु किसी प्रकार कीअसुविधा महसूस न करे, मिश्रा ने बताया कि सभी घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, टेंट, जलापूर्ति, सुरक्षा, चिकित्सा सेवाएं और बैरिकेडिंग जैसीसभी ज़रूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
पूर्वांचल समाज को मिलेगा पूरा सम्मान
निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि कई वर्षों तक पूर्वांचल समाज को यमुना किनारे छठ पूजा करने से रोका गया था, जो समाज कीआस्था के साथ बड़ा अन्याय था। उन्होंने कहा, अब वह दौर खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया हैकि राजधानी के हर कोने में छठ पूजा श्रद्धा और सम्मान के साथ हो सके।उन्होंने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार छठ पर्व को आस्था, एकता औरसंस्कृति का उत्सव मानकर पूरी तैयारी कर रही है।
अधिकारियों और स्वयंसेवकों से की बातचीत
कपिल मिश्रा ने घाट पर मौजूद अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समितियों और स्वयंसेवकों से बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की सभी टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई न हो। उन्होंने कहा, यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और मेहनत का परिणाम है। हर विभाग अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहा है।
मुख्य घाटों पर तैयारियां चरम पर
कपिल मिश्रा ने बताया कि नरेला, त्रिलोकपुरी, सोनिया विहार, कालिंदी कुंज, वासुदेव घाट और अन्य प्रमुख स्थलों पर सभी कार्य अंतिम चरण में हैं।उन्होंने कहा कि टेंट, मंच, चिकित्सा केंद्र, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़ा हर काम तेज़ी से पूरा किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकरपूजा कर सकें।
छठ पर्व अब पूरे दिल्ली का उत्सव
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार छठ पर्व को सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं मानती, बल्कि इसे दिल्ली की संस्कृति और एकता का प्रतीक मानती है।
उन्होंने कहा, छठ अब केवल पूर्वांचल समाज का पर्व नहीं, बल्कि पूरे दिल्लीवासियों का पर्व बन चुका है। यह त्योहार हमारी आस्था, स्वच्छता, सूर्यउपासना और सामूहिकता की भावना का प्रतीक है। कपिल मिश्रा ने यह भी बताया कि इस वर्ष छठ घाटों को और सुंदर बनाने के लिए सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विशेष साफ-सफाई अभियानों का भी आयोजन किया गया है।