NEWS अब तक

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह से अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर ईडी की रेड चल रही है। सेक्टर दो में अरोड़ा के आवास पर सुबह करीब 20 गाड़ियों में टीम पहुंची है। मंत्री संजीव अरोड़ा पर महीने भर में ईडी की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले उनके लुधियाना के ठिकानों पर दबिश हुई थी। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कुछ कंपनियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। इनमें 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के जरिए किए गए फर्जी निर्यात शामिल हैं। एजेंसी को शक है कि फेमा नियमों का उल्लंघन करते हुए विदेशी संस्थाओं के ज़रिए पैसों की ‘राउंड-ट्रिपिंग’ की गई है। इसके चलते एजेंसी ने कई बैंक खाते अटैच कर लिए हैं, और साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े डीमैट खाते और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी फ्रीज कर दिया है।

भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा

वहीं इस रेड पर भड़के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने एक्स पर लिखा-आज फिर बीजेपी की ईडी संजीव अरोड़ा के घर आई है। एक साल में यह तीसरी बार है जब बीजेपी की ईडी उनके घर आई है, और एक महीने में दूसरी बार। फिर भी उन्हें कुछ नहीं मिला। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है; औरंगजेब भी इसे झुका नहीं पाया था। यह भगत सिंह की धरती है, जिन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी सिर नहीं झुकाया; इसलिए पंजाब मोदी की चालों के आगे कभी नहीं झुकेगा। पंजाब, ईडी और भाजपा के इस अनैतिक गठबंधन को खत्म कर देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *