उत्तराखंड में शनिवार को हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। सत्तारूढ़पार्टी ने 22 नगर निकायों में जीत हासिल की और नौ में बढ़त बनाई हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस ने 15 नगरनिकायों में जीत दर्ज की, जबकि 13 निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी हुए। वहीं, कांग्रेस छह नगर निकायों, निर्दलीय 10 और बहुजन समाज पार्टी दोनगर निकाय क्षेत्रों में आगे चल रही है।
बृहस्पतिवार को 100 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान हुआ था, जिनमें से 50 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और 27 के रुझान प्राप्त हुए हैं।मतगणना अभी जारी है। देहरादून में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार सौरभ थपलियाल कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह पोखरियाल से आगे चल रहे हैं।ऋषिकेश नगर निगम में भाजपा के शंभू पासवान, निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश चंद्र से बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, श्रीनगर नगर निगम में भाजपा कीआशा उपाध्याय निर्दलीय उम्मीदवार आरती भंडारी से पीछे चल रही हैं।
अल्मोड़ा नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी अजय वर्मा कांग्रेस के भैरव गोस्वामी से आगे हैं। वहीं, हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में कांग्रेस के ललितजोशी भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट से आगे हैं। हरिद्वार नगर निगम में भाजपा की किरण जैसल कांग्रेस की अमरेश देवी बालियान से आगे चल रही हैं।
उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 65.4 प्रतिशत मतदानहुआ। इस चुनाव में कुल 5,405 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें 72 मेयर पद, 445 नगर परिषद अध्यक्ष और 4,888 नगर पार्षद पदों के लिएउम्मीदवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि पार्टी शहरी स्थानीय निकायों के जरिए एक मजबूत कचरानिपटान प्रणाली स्थापित कर स्वच्छ और हरित शहरों की दिशा में काम करेगी।