आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूचना का अधिकार विभाग (आरटीआई) की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षताविभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने की, जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला और शहर अध्यक्षों ने भाग लिया।बैठक में पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने पिछलेएक महीने में मांगी गई सूचनाओं की समीक्षा की और पदाधिकारियों से संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए उनके सुझाव मांगे।पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट्स और सुझाव पेश किए, जिससे संगठन के कार्यों को और बेहतर दिशा दी जा सके।
बैठक के दौरान, श्रीवास्तव ने उन पदाधिकारियों की सराहना की जिन्होंने सूचना का अधिकार विभाग में समर्पण और निष्ठा से काम किया। उन्होंनेप्रदेश महासचिव सीमा देबनाथ और अनुज पटेल को पत्र जारी कर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रोन्नत किया, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह औरमनोबल बढ़ा।इसके अलावा, संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यकुशलता को देखते हुए रंजीत यादव को फर्रूखाबाद जिले का जिला चेयरमैन नियुक्तकिया गया।बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, एडवोकेट अमित उठवाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, रामानंद राजपूत, किशन कुमार गुप्ता, अयूब अंसारी, राजेन्द्र मौर्या, राजेश कुमार, मंसूर अली सलमानी, मुकेश पाण्डेय, और वीरेन्द्र मौर्या सहित कईअन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। यह बैठक विभाग को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी योजनाओं के लिए एक सकारात्मक दिशा का संकेतदेती है।