कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद रमेश ने सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और आगामी सोमवार, 17 मार्च से राज्यसभाकी अध्यक्षता पुनः शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
दिल्ली एम्स में भर्ती थे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी समस्याओं के चलते 9 मार्च को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करायागया था। इलाज के बाद स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार को देखते हुए 12 मार्च को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिनों तकआराम करने की सलाह दी थी।
जयराम रमेश ने दी जानकारी
मुलाकात के बाद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा, “आज माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके निवास पर मुलाकात हुई। यह जानकर खुशी हुईकि वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और 17 मार्च से राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता पुनः संभालने के लिए तैयार हैं।”
पीएम मोदी ने भी जाना था स्वास्थ्य का हाल
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एम्स जाकर उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल लिया था। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, “एम्सजाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
स्वास्थ्य में सुधार के संकेत
अस्पताल प्रशासन ने भी उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार की पुष्टि की थी। एम्स-दिल्ली ने अपने बयान में कहा था कि उपराष्ट्रपति कोचिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दीहै।
राज्यसभा में वापसी की तैयारी
स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राज्यसभा की अध्यक्षता फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्यसभा के कार्य संचालन मेंउनकी वापसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में सकारात्मक माहौल है।