
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की बड़ी जीत के बाद राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में लोकदल केराष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने एनडीए को बधाई तो दी, लेकिन साथ ही आने वाले समय में सरकार के सामने खड़ी चुनौतियों और जनता की अपेक्षाओंको भी साफ-साफ रेखांकित किया। सुनील सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम लोकतंत्र की शक्ति और जनता के निर्णय का सम्मान है, लेकिन यह जीतकेवल जश्न का विषय नहीं, बल्कि सरकार की जवाबदेही तय करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। उन्होंने कहा जनता ने एनडीए को जनादेश जरूर दियाहै, पर अब उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।”
इन मुद्दों पर काम करती
उन्होंने कहा कि अब जनता इन्हीं वादों के आधार पर सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करेगी और भविष्य में उसके प्रति अपना समर्थन या असंतोषदर्ज कराएगी। सुनील सिंह ने यह भी कहा कि भले ही चुनावी मैदान में सुशासन, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दे प्रधान रहे, लेकिन वास्तविकचुनौती है—इन सभी वादों को ज़मीनी स्तर पर उतारकर दिखाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाषणों और नारों से आगे बढ़कर अब कामों की असलीपरीक्षा होगी। जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि बदलाव चाहती है। आने वाले वर्षों में यह देखा जाएगा कि सरकार कितनी गंभीरता से इन मुद्दों परकाम करती है।