
International Relations: अमेरिका की राजनीति में बड़ा धमाका हो गया है टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क नेखुद की राजनीतिक पार्टी बना ली है. मस्क ने शनिवार को एलान किया कि वो ‘अमेरिकन पार्टी’ शुरू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये पार्टी अमेरिकीनागरिकों को उनकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है. ये फैसला ऐसे वक्त पर आया है जब मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीचखींचतान बढ़ गई है. एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब देश को बर्बाद करने वाली बेवजहकी खर्चीली नीतियां बनाई जाती हैं तब असल में हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे होते हैं ना कि लोकतंत्र में उन्होंने दावा किया कि अमेरिका में लोगों केपास असली राजनीतिक विकल्प नहीं बचे हैं.
‘अमेरिकन पार्टी’ है लेकर आए
इसी वजह से वो अपना राजनीतिक दल यानी ‘अमेरिकन पार्टी’ लेकर आए हैं. दरअसल मस्क ने कुछ दिन पहले एक्स पर एक पोल करवाया था उन्होंनेपूछा था कि क्या उन्हें नई राजनीतिक पार्टी शुरू करनी चाहिए. इस पोल में 65 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया. इसके बाद मस्क ने कहा कि दो-एक केअंतर से आप लोगों ने नई पार्टी चाही है और अब आपको ये मिल रही है. मस्क का कहना है कि उनकी पार्टी का मकसद अमेरिकी नागरिकों को खोईहुई आजादी वापस दिलाना है.एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद की जड़ अमेरिका की नई ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ है. इस बिल को अमेरिकीकांग्रेस ने चार जुलाई को पास किया और ट्रंप ने खास अंदाज में व्हाइट हाउस के बाहर इसका जश्न भी मनाया. लेकिन मस्क ने इस बिल को देश केलिए नुकसानदायक बताया है. उनका कहना है कि ये बिल देश के खजाने पर बोझ बढ़ाएगा और अमेरिका को कर्ज में डुबो देगा.मस्क ने साफ करदिया है कि वो सिर्फ ट्रंप से नहीं बल्कि रिपब्लिकन पार्टी के उन नेताओं से भी नाराज हैं जिन्होंने इस बिल को समर्थन दिया. मस्क ने कहा है कि वो उनसभी नेताओं का विरोध करेंगे जो इस बिल के पक्ष में खड़े हैं. वहीं, उन्होंने प्रतिनिधि थॉमस मैसी का समर्थन करने का भी एलान किया क्योंकि मैसी नेइस बिल का खुलकर विरोध किया था.
अमेरिका में सच्चा लोकतंत्र है लाना चाहते
एलन मस्क ने ‘अमेरिकन पार्टी’ के गठन का एलान तो कर दिया है लेकिन अब तक ये साफ नहीं किया कि उनकी पार्टी आगे क्या रणनीति अपनाएगी. मस्क ने सिर्फ इतना कहा है कि वो अमेरिका में सच्चा लोकतंत्र वापस लाना चाहते हैं. लेकिन पार्टी का ढांचा, नेतृत्व, चुनाव में भागीदारी या किसी बड़ेनेता को सामने लाने को लेकर अभी तक कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है। अमेरिका में एलन मस्क ने अपनी नई ‘अमेरिकन पार्टी’ बनाने का एलानकिया है. उन्होंने कहा कि ये पार्टी लोगों को खोई हुई आजादी वापस दिलाएगी. मस्क ने ट्रंप की ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ नीति का विरोध किया औररिपब्लिकन पार्टी पर भी हमला बोला. एलन मस्क की इस घोषणा से अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई है. ट्रंप और उनके समर्थक जहां मस्क केइस कदम को अपनी साख पर हमला मान रहे हैं. वहीं कई युवा मस्क को एक नए विकल्प के तौर पर देख रहे हैं. हालांकि यह देखना दिलचस्प होगाकि मस्क की नई पार्टी आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कितनी गंभीर चुनौती बनती है या सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह जाती है.