
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आयोग ने एस.आई.आर. (Special Intensive Revision) का ऐलान किया, वैसे ही आम आदमी पार्टी के नेता घबरा गए। सचदेवा का आरोप है कि सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन अब डर और भ्रम में जी रहे हैं।
फर्जी वोटरों का खेल खत्म होगा
सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में हजारों फर्जी वोटर तैयार किए। इन वोटरों को बचाकर इन्हें अपना कोर वोटर बनाने कीकोशिश की गई। अब जब चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है तो इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने वाला है। भाजपा का कहना है कि चुनावों के समयभी इस मुद्दे को उठाया गया था और जनता ने सच्चाई समझकर भाजपा को समर्थन दिया।
केजरीवाल ने जनता के बीच काम नहीं किया
भाजपा अध्यक्ष ने सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल सचमुच क्षेत्र में गए होते तो उन्हें पता चलता कि कितनेसरकारी क्वार्टर खाली हुए, कितने तोड़े गए, कितनी नई बिल्डिंगें बनीं और कितने लोग यहाँ से शिफ्ट होकर दूसरी जगह चले गए। सचदेवा का कहनाहै कि आम आदमी पार्टी ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और अब केवल हंगामा कर रही है।
हिम्मत है तो एफिडेविट के साथ शिकायत करो
सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर आपमें हिम्मत है और आपके आरोप सही हैं तो चुनावआयोग में एफिडेविट के साथ शिकायत दर्ज कराइए। सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करके और बयान देकर जनता को गुमराह करना सही नहीं है।
26 साल से चली आ रही घुसपैठ की राजनीति
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 26 सालों से दिल्ली में कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी की सरकार रही। इस दौरान घुसपैठियों कोशरण देने का काम किया गया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि बंगाल से ए.सी. ट्रेन का टिकट कटवाकर घुसपैठियों को राजधानी लाया गया और यहाँबसाया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले जब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की थी तो इसका बड़ा सबूत भी सामने आया था।
हर भारतीय का अधिकार, लेकिन अवैध नहीं
सचदेवा ने साफ किया कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहाँ पंजाब, बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों से लोग आकर रहसकते हैं। हर भारतीय को यहाँ रहने और काम करने का अधिकार है। लेकिन अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर चुनावआयोग ऐसे लोगों पर कार्रवाई करता है तो भाजपा हमेशा उसका स्वागत करेगी।
भाजपा का संकल्प – पारदर्शी चुनाव
अंत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा हमेशा पारदर्शी चुनाव चाहती है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए फर्जी वोटरों को हटाना ज़रूरी है। उन्होंनेकहा कि अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी सच्चाई का सामना करे और जनता को गुमराह करना बंद करे।