अमेरिका ने कनाडा से आयात पर नए कड़े टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है 4 मार्च से कनाडा पर टैरिफ लगाया जाएगा. अमेरिका के इस फैसलापर कनाडा की ओर से जवाब आया है. कि कनाडा के निर्वातमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिका के इस फैसले को लेकर ट्रंप को चेतावनी दे दी है. ट्रूडो ने कहा कि कनाडा यह सुनिश्चित करने पर ध्यान दे रहा है. कि मंगलवार और उसके बाद के हफ्तों में अमेरिका द्वारा उन पर कोई टैरिफ न लगे. हमइसे रोकने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. अगर अमेरिका हम पर अनुचित टैरिफ लगाता है तो वह कड़ी प्रतिक्रिया देंगे. जिसकी उम्मीद कनाडा वासियोंको है
नशे के तौर पर बड़ा प्रचलन
अमेरिका की ट्रंप सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ट्रूडो ने कहा कि अमेरिका में बढ़ते फैटानाइल ड्रग्स के चलते कनाडा पर टैरिफ लगाया जा रहा है. लेकिन वहां पहुंचने वाले फेंटेनाइल का एक प्रतिशत से भी कम कनाडा से आता है. ट्रंप को समझने की जरूरत है कि उनके देश में फैली चुनौतियों कीवजह से कनाडा नहीं है. अमेरिका में फंटालाइन ड्रग्स का प्रचलन नशे के सेवन के तौर पर बड़ा है.दरअसल यह इतनी हार्ड दवा होती है कि इसका सिर्फएक बार ही सेवन करने से कोई भी शख्स घंटे तक नशे में रह सकता है. इस ड्रग्स को मरीजों के इलाज में इस्तेमाल भी किया जाता है. अमेरिका में यहड्रग्स बैन है. लेकिन कनाडा, मेक्सिको से लाकर ड्रग तस्कर इसे अमेरिका में बेचते हैं. इस ड्रग्स की वजह से अमेरिका में हजारों लोगों की मौत हो चुकीहै.कई पीड़ितों के परिवार तबाह हो चुके हैं.अब इसको लेकर ट्रंप सरकार सख्ती के साथ फैसला ले रही है, ट्रंप का आरोप है कि कनाडा तस्करों परलगाम लगाने के लिए कुछ नहीं कर रहा है ट्रंप का कहना है कि जब तक कनाडा इन तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करता तब तक कनाडा परटैरिफ जारी रहेगा.