कर्नाटक के मंगलूरू में हिंदू कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के मामले में तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इसी बीच कर्नाटक पुलिस ने मामले में कार्रवाईकरते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने शनिवार को दी. बता दें कि चर्चित राउडी शीटर सुहासशेट्टी को गुरुवार देर रात बाजपे थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मार डाला था. हत्या के बाद शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने बंद काआह्वान किया जिसके चलते मंगलूरू शहर में कई दुकानों को बंद कर दिया गया.मामले में गृह मंत्री परमेश्वर और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू रावशुक्रवार को ही मंगलुरू पहुंचे और पुलिस कमिश्नर अनुपम अग्रवाल व डिप्टी कमिश्नर मुलई मुहिलन के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही मंत्री ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरहकी हिंसा या अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
आठ लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए परमेश्वर ने कहा कि शेट्टी की हत्या के सिलसिले में आठलोगों को गिरफ्तार किया गया है. परमेश्वर और जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को मंगलुरु पहुंचे थे उन्होंने मंगलुरु में कानून व्यवस्था कीस्थिति का आकलन किया. इसके साथ ही पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल और उपायुक्त मुल्लई मुहिलान के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की. मंत्रियों नेसुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और शांति की अपील किया इसके साथ ही आश्वासन दिया कि हिंसा और व्यवधान के लिए जिम्मेदार लोगों केखिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सांप्रदायिकता विरोधी टास्क फोर्स का गठनकरेगी. इसे जल्द से जल्द लागू हो जाएगा हम उन्हें स्थानीय पुलिस के समन्वय से स्वतंत्र रूप से कार्य करने का अधिकार देंगे.गतिविधियों पर होगा नियंत्रण
इससे उम्मीद है कि दोनों जिलों में सभी सांप्रदायिक गतिविधियों पर नियंत्रण हो जाएगा.घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्तकार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. जहां सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि हम जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेगें. पुलिस को इस मामले में हरसंभव मदद दी जा रही है.गौरतलब है कि गुरुवार देर रात मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस स्टेशन की सीमा के पास एक अज्ञात समूह ने सुहास की हत्याकर दी थी. दरअसल मंगलूरू के बाजपे इलाके के किन्निकांबला में रात करीब 8:27 बजे सुहास एक गाड़ी (KA-12-MB-3731)में अपने पांचदोस्तों के साथ घूम रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार और पिकअप ट्रक में सवार 5-6 हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रोका और सुहास को बाहर खींचा करतेज धारदार हथियारों से हमला किया. उसे गंभीर हालत में एजे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.