NEWS अब तक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धमैया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि गुजरात का तथाकथित विकास मॉडल मोरबी की घटना से खोखला साबित हुआ है, जबकि कर्नाटक का कल्याण आधारित मॉडल उससे बेहतर है। राज्य में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर तुमकुरु में ‘कर्नाटक विकास की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार ने 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कल्याणकारी गारंटी को लागू किया है। साथ ही विकास कार्य और व्यवस्था में सुधार भी किए हैं।

राजनीति को लेकर निशाना साधा
उन्होंने तुमकुरु जिले में 682 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर महंगाई, बेरोजगारी और कथित सांप्रदायिक राजनीति को लेकर निशाना साधा। उन्होंने गुजरात के मोरबी जिले की हालिया घटना का जिक्र किया, जिसमें 2,000 रुपये किराया न चुका पाने पर मकान मालिक और उसके साथी ने एक व्यक्ति की पत्नी और 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 से प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे प्रमुख भाजपा नेता पिछले 25 वर्षों से गुजरात से जुड़े रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, आपको समझना चाहिए कि गुजरात में आम लोगों की स्थिति किस स्तर तक पहुंच गई है। यह सोचकर ही डर लगता है कि देश की बागडोर किन अक्षम और क्रूर हाथों में दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *