उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहा है. प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव समेत सिद्धिश्री जी मुख्य रूप से मौजूद रही.तनुज पुनिया नेप्रेसवार्ता की शुरूआत मशहूर कवि अदम गोंडवी जी की लाइनों से शुरू करते हुए कहा कि ‘‘तुम्हारी फ़ाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है. मगर येआँकड़ें झूठे हैं ये दावा किताबी है.उधर जम्हूरियत का ढोल पीटे जा रहे हैं वो इधर पर्दे के पीछे बर्बरीयत है.नवाबी है. तनुज पुनिया इसको लेकर कहाकि प्रदेश में दलितों के खिलाफ बर्बरीयत बढ़ती जा रही है. बल्कि सच तो यह है कि योगी सरकार में दलित होना अपराध हो गया है. उन्होंने कहा किएन.सी.आर.बी. के आकड़ों के मुताबिक प्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं. एन.सी.आर.बी. के हाल ही के आकड़े जो दिसंबर2023 में आए थे. उनके मुताबिक पूरे देश में दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध के मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गये. पुनिया ने बताया किवर्ष 2022 में अनुसूचित जातियों के लिए कानून के तहत 51,656 मामलों में से उ0प्र0 में 12,287 मामले दर्ज हुए थे.
दबंग चला रहे दंबंगई- तनिज पुनिया
तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ जो जघन्य अपराध हो रहे हैं. वो तो न सिर्फ बदस्तूर जारी हैं बल्कि बढ़ते जा रहे और दुर्भाग्यदेखिए कि जो सामाजिक अपराध होने बंद हो चुके थे. वह इस सरकार में पुनः होने लगे हैं. जैसे किसी दलित की बारात न उठने देना, दूल्हे का घोडे़चढ़ने पर एतराज, मूंछ रखने न देना मगर आकंण्ठ दलितों के खिलाफ नफरत में डूबी सरकार में इस तरह के अपराध आए दिन होने लगे हैं. अभी मेरठके कालिंदी गांव में 1 मार्च 2025 को गांव की ठाकुर बिरादरी के दबंगों द्वारा दलित की बारात पर हमला किया गया. दूल्हे के भाई संदीप को पीटागया और दूल्हे को अपमानित कर सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट और कैश लूट लिया गया. दबंग भाजपा की झंडा लगी हुई गाड़ी से आए हुए थे. जोबरातियों में से कई लोगों को अपमानित और घायल कर गए. गांव में एक माह पहले भी प्रजापति परिवार की बारात के लोगों को भी दबंगों द्वारा पीटागया था.
बीजेपी सरकार में लोग हो रहे परेशान
1 मार्च को जिला कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना अंतर्गत दबंगों द्वारा एक दलित परिवार के व्यक्ति की हत्या कर दी गई.31 जनवरी को एकदलित लड़की की जघन्य हत्या अयोध्या के सहनवान में हुई. तनुज पुनिया ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के शासनकाल में एक तरफ जहां दलितअपनी रोजी -रोटी के लिए परेशान हैं. वहीं दूसरी तरफ संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण पर भी इस सरकार की कुदृष्टि है. 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले मेंजिस प्रकार आरक्षण के नियमों का उल्लंघन हुआ और कोर्ट के दो-दो आदेशों के बावजूद सरकार द्वारा उनका पालन न करना दलित एवं आरक्षणविरोधी मंशा को उजागर करता है. दलितों के हितों का झूठा दावा करने वाली यह सरकार न तो उन्हें रोजगार दे पाई और न ही सुरक्षा दे पाई. और न हीउनकी अस्मिता बचा पाई.