महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता सुनाने के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबईकी खार पुलिस ने कामरा को दूसरा समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का आदेश दिया है।
इससे पहले पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कामरा हाजिर नहीं हुए। उन्होंने एक हफ्ते की मोहलत मांगी, जिसे पुलिस ने ठुकरा दिया।
स्टूडियो से जुड़े लोगों से भी पूछताछ
पुलिस फिलहाल The Habitat स्टूडियो के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर रही है। इसी स्टूडियो में कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदेपर विवादित कविता सुनाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो के बाद शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं नेस्टूडियो में तोड़फोड़ की, जिसके चलते कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया।
क्या है पूरा मामला?
अपने स्टैंडअप कॉमेडी शो में कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को ‘गद्दार’ कहा था। उनके इस बयान पर शिवसेना कार्यकर्ताओंने कड़ी प्रतिक्रिया दी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’ – कुणाल कामरा
विवाद बढ़ने के बाद कुणाल कामरा ने एक बयान जारी कर कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा—
“मैं इस भीड़ से नहीं डरता और न ही अपने बेड के नीचे छिपकर शांत होने का इंतजार करूंगा। मैंने वही कहा, जो अजीत पवार (फर्स्ट डिप्टी सीएम) नेएकनाथ शिंदे (दूसरे डिप्टी सीएम) के बारे में कहा था।”
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी साधा निशाना
कामरा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट कर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर व्यंग्य किया। उन्होंने एक गाने की पैरोडी बनाकरउनकी नीतियों पर सवाल उठाए।
क्या कहा कामरा ने?
आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई,
इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई।
मेट्रो है इनके मन में खोद कर लें अंगड़ाई,
ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, ब्रिजेस गिराने ये है आई।
कहते हैं इसको तानाशाही।
उन्होंने आगे गाया—
“देश में इतनी महंगाई, सरकार के साथ है आई।
लोगों की लूटने कमाई, साड़ी वाली दीदी आई।
सैलरी चुराने ये है आई, मिडिल क्लास दबाने ये है आई।
पॉपकॉर्न खिलाने ये है आई, कहते हैं इसको निर्मला ताई।”
शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
कामरा का वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने The Habitat स्टूडियो में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस घटनापर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या होगा आगे?
कुणाल कामरा को अब पुलिस पूछताछ के लिए जल्द हाजिर होना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।