
भाजपा सरकार का दिखावा बेनकाब
दिल्ली में प्रदूषण कम करने के नाम पर भाजपा सरकार द्वारा की गई कृत्रिम वर्षा की योजना पूरी तरह विफल रही। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेशसंयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह प्रयोग जनता के पैसों की बर्बादी और एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। उन्होंने कहा किभाजपा ने जनता को झूठा सपना दिखाया कि कृत्रिम वर्षा से प्रदूषण खत्म होगा, जबकि यह वैज्ञानिक रूप से असंभव है।
वैज्ञानिकों ने पहले ही किया था मना
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नौ महीने पहले भाजपा की ही केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान कृत्रिम वर्षा कराना संभवनहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) कीरिपोर्ट में साफ कहा गया था कि ठंडी और शुष्क सर्दियों में क्लाउड सीडिंग से वर्षा नहीं हो सकती। बारिश की बूंदें जमीन तक पहुँचने से पहले ही भापबनकर उड़ जाती हैं। इसके बावजूद रेखा गुप्ता सरकार ने वैज्ञानिक सलाह को नजरअंदाज कर जनता के टैक्स का करोड़ों रुपया बर्बाद कर दिया।
3.5 करोड़ रुपए बर्बाद, फिर भी एक बूंद बारिश नहीं
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार ने कृत्रिम वर्षा के नाम पर 3.5 करोड़ रुपए खर्च किए। सरकार ने दिवाली के बाद क्लाउड सीडिंग कराने कादावा किया था, फिर तिथि बदलकर 29 अक्टूबर कर दी। लेकिन जब छठ के दिन आसमान में बादल दिखे, तो सरकार ने एक दिन पहले ही यानी 28 अक्टूबर को क्लाउड सीडिंग करा दी। इसके बावजूद दिल्ली में कहीं भी बारिश नहीं हुई। दिल्ली सचिवालय के पास भी बारिश होने का झूठ फैलायागया, लेकिन वहां भी सिर्फ स्मॉग गन से धुआं छोड़ा गया था।
रेखा गुप्ता सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर जनता को बेवकूफ बना रही है। यह सरकार केवल प्रचार और दिखावे में लगी है, न किवास्तविक समाधान में। उन्होंने कहा कि अगर रेखा गुप्ता को वाहवाही ही लूटनी थी तो उन्हें अपना पैसा खर्च करना चाहिए था, जनता का नहीं। अगरयह पैसा पेड़ लगाने, एंटी-स्मॉग गन, स्प्रिंकलर और स्वीपिंग मशीनों पर लगाया जाता, तो प्रदूषण वास्तव में कम होता। लेकिन सरकार ने केवलअखबारों और टीवी पर दिखाने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई जलाई।
केंद्र सरकार के जवाब ने खोली सच्चाई
सौरभ भारद्वाज ने संसद में दिए गए केंद्र सरकार के जवाब को उद्धृत किया, जिसमें साफ लिखा है कि सर्दियों के महीनों में दिल्ली में कृत्रिम वर्षा संभवनहीं है। केंद्र सरकार ने कहा था कि इस दौरान बनने वाले बादल पश्चिमी विक्षोभ से आते हैं और वे अपने आप बारिश कर देते हैं। ऊंचे बादलों तकविमान पहुंच ही नहीं सकता। साथ ही, सूखी हवा के कारण वर्षा की बूंदें जमीन तक पहुंचने से पहले ही वाष्पित हो जाती हैं। इन सब वजहों से कृत्रिमवर्षा न तो व्यावहारिक है और न ही कारगर।
भ्रष्टाचार सिर्फ पैसों में नहीं, झूठी वाहवाही में भी
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भ्रष्टाचार कई रूपों में होता है। कभी यह पैसों में होता है, कभी झूठे प्रचार में और कभी जनता का ध्यान भटकाने में। उन्होंनेकहा कि भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने के लिए वैज्ञानिक संस्थाओं की राय को भी झुठला दिया। यह न सिर्फ जनता के साथ धोखा है बल्किभारत के वैज्ञानिक समुदाय का भी अपमान है।
जनता से हिसाब मांगेगी ‘आप’
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लेगी। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र सरकार कीसंस्थाएं ही कह चुकी थीं कि दिल्ली में क्लाउड सीडिंग नहीं हो सकती, तब रेखा गुप्ता सरकार ने यह सर्कस क्यों रचा? किस आधार पर अनुमतिमिली? कौन इस पूरे खर्च का जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घरों पर तो सीबीआई या ईडी नहीं जाएगी, लेकिन आप जनता केप्रतिनिधि के रूप में सरकार से हर सवाल पूछती रहेगी।