नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में यदि किसी सरकार ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों और उनके सपनों की सबसे अधिक अवहेलना की है, तो वह अरविंदकेजरीवाल की सरकार है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सचिवालय के कमरों में डॉ. अम्बेडकर की तस्वीरें लगाकर उनकी विरासत को सम्मान देने कादिखावा किया गया, लेकिन उनके आदर्शों पर आधारित योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई।
सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने दस वर्षों के शासन में दलितों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लिए बनाई गईशैक्षणिक योजनाओं को लागू करने में पूरी तरह से लापरवाही बरती। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच दलित बस्तियों के विकासके लिए 260 करोड़ रुपये का बजट तो स्वीकृत किया गया, लेकिन केवल 121 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। इसी दौरान, उन्होंने आरोप लगाया किकेजरीवाल सरकार ने लगभग इतना ही बजट सचिवालय में मंत्रियों के कार्यालयों की साज-सज्जा पर खर्च कर दिया।
उन्होंने बताया कि तीन प्रमुख योजनाएं—जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना (अनुसूचित जाति छात्रों के लिए), जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभाविकास योजना (अल्पसंख्यक, पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए) और मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रतिभा योजना—के लिए कुल 891 करोड़रुपये का बजट आवंटित किया गया था, लेकिन इन योजनाओं पर महज 40.80 करोड़ रुपये यानी कुल बजट का केवल 5% ही खर्च किया गया।
सचदेवा ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगते हुए कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि बाबा साहेब केनाम पर बनी इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद वर्गों तक क्यों नहीं पहुंच पाया, और क्यों शैक्षणिक उत्थान की दिशा में घोषित राशि का अधिकांशहिस्सा खर्च नहीं किया गया।