भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपने दृष्टिकोण का पुन आकलन करने की जरूरत होगी क्योंकिआईपीएल में बुरे सपने जैसे सत्र के साथ उन्होंने भारत की टी20 टीम में जगह पक्की करने का महत्वपूर्ण अवसर गंवा दिया है. पंत भारत की टी20 टीमके नियमित सदस्य नहीं हैं और मौजूदा आईपीएल सत्र में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ने 27 करोड़रुपये की भारी भरकम रकम में टीम से जुड़ने के बाद 12 मैच में केवल 135 रन बनाए. सोमवार रात सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद सुपरजाइंट्सकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘सफलता आपको कुछ चीजें सिखा सकती है. हालांकि असफलताएं वास्तव में आपकी मानसिकता बदल देती हैं और अक्सर अच्छे के लिए ऐसा होता है.
सत्र था महत्वपूर्ण
वह भारतीय टी20 टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं इसलिए यह सत्र महत्वपूर्ण था. अपनी छाप छोड़ने और एक मजबूत टीम बनाने का मौका. उन्होंनेकहा, ‘ऐसा नहीं हुआ. उनके खुद के फॉर्म में निरंतरता की कमी रही यह अपने आप में एक और सबक है। क्या वह टी20 में भी इसी रवैय पर टिके रहेंगेया सामंजस्य बैठाएंगे?’ आकाश ने कहा, ‘जब आप खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि कुछ भी काम नहीं कर रहा है. रातें लंबी लगतीहैं, दिन और भी लंबे। तब आप सीखते हैं -और वापसी करते है. यह एक बुरा सपना रहा है बुरे सपनों की अच्छी बात यह है कि आप अंततः जाग जातेहैं. पंत ने इस सीजन में अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं. इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिलहै बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। पंत इस सीजन अपने शॉट्स में 59.3 प्रतिशत कंट्रोल में दिखे हैं. उन्होंने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं.