Skip to main content

NEWS अब तक

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल से जुड़े राज्य समारोहों और महत्वपूर्णकार्यक्रमों के आयोजन के लिए राजधानी में फाइव स्टार होटल को सूचीबद्ध करने की निविदा करने के बाद भाजपा की पूंजीपतियों को संरक्षण और पोषण देने की नीति उजागर हो गई है उन्होंने कहा कि दिल्ली के गरीबों के अधिकार हनन करने वाली और झुग्गीवालों को उजाड़ने वाली गरीब विरोधी मानसिकता उजागर होती है कि भाजपा लक्ज़री सरकार है, जो गरीबों के आशियाने बसाने की जगह अपने लिए फाइव स्टारहोटलों में जश्न मनाने का इंतजाम कर रहे है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था, मैं बनिये की बेटीहॅूं फजुल खर्च नही करुंगी. क्या होली मिलन में खर्च किए गए 8,42,787 रुपये फिजूल खर्च नही था? उन्होंने कहा कि सिर्फ मुख्यमंत्री औरमंत्रिमंडल के कार्यक्रमों के लिए फाइव स्टार होटल की निविदा 16 अक्टूबर तक मांगना सरकारी खजाने को बर्बाद करके फिजूल खर्च करने की दिशामें उठाया गया कदम है. जब दिल्ली सरकार के पास अपने स्टेडियम, ऑडिटोरियम, दिल्ली सचिवालय के सभागार व सरकारी भवन इतनी बड़ी संख्यामें है, तब फिजूल खर्ची के लिए फाइव स्टार होटल की क्या जरुरत है क्या पिछले 27 सालों में राजधानी में अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल कभीआयोजित नही किए गए हैं.

महंगाई पर नियंत्रण करने के उपाय ना ढूंढ़ना
देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री द्वारा घोषणाओं पर घोषणाओं करने और गरीबों के लिए कुछ नही करने की भाजपा की रणनीति को अबदिल्ली की जनता समझने लगी है महिलाओं को 2500 रुपये देने की की बार-बार घोषणा के बाद लागू नही करना, होली दिवाली मुफ्त गैस सिलेंडरऔर दलित और कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद न देने के बाद दिल्ली वाले महसूस कर रहे है कि चुनाव में भाजपा को समर्थनदेना गलत निर्णय था उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में फंडिंग करने वाले पूंजीपतियों को नई-नई योजना लाकर अपनी फर्ज अदायगी कर रही है यहीकारण है कि फाइव स्टार होटलों को सरकारी कार्यक्रमों के लिए सूचीबद्ध कर रही है और व्यापारियों के लिए भी दिल्ली ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का गठनकरने की मंजूरी देकर महंगाई पर नियंत्रण करने के उपाय ना ढूंढ़ना भी एक दिखावा मात्र है.

भाजपा नेताओं की सहूलियत और सुविधाओं के लिए
देवेन्द्र यादव ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में उजाड़े गए झुग्गीवालों के लिए मकान देने की घोषणा के बाद उन मकानों को मरम्मतके काम का संज्ञान लिया. अनाधिकृत कॉलोनियों में बदहाल नाली, गलियां, उफनते सीवर, टेंटो में चलते स्कूल और अस्पतालों की बदहाल हालत, टूटी सड़कों, जल और वायु प्रदूषण, यमुना में जहरीला पानी, जल संकट, ध्वस्त परिवहन व्यवस्था, घटती डीटीसी बसें, गंदगी और कूड़ा घर में तबदील होती दिल्ली की बदहाल हालत को नजरअंदाज करके मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भाजपा की फाइव स्टार संस्कृति को तरजीह देकरसरकारी खजाने में सैंध लगाने की योजना बना रही है, जबकि लोगों के टैक्स का पैसा उनके कल्याण और दिल्ली के विकास में लगना चाहिए न किभाजपा नेताओं की सहूलियत और सुविधाओं के लिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *