
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बिहार दौरा गुरुद्वारा में माथा टेककर की देश की शांति और समृद्धि की कामना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। अपने चुनावी अभियान के तहत उन्होंने पवित्र तख्त हरमंदिर जी, पटना साहिब में माथा टेका और गुरुपर्व के इस पावन अवसर पर बिहार व देश की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा, पटनासाहिब में आशीर्वाद प्राप्त कर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं। बिहार की यह पवित्र भूमि न केवल सिख धर्म के लिए, बल्कि पूरे भारत के लिएप्रेरणा का स्रोत है। यहां की संस्कृति और अध्यात्म देश की एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुपर्व का यह पर्व हमें सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना सिखाता है, और यही भावना बिहार को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा, सेना को कीचड़ में घसीटना बेहद शर्मनाक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, लोकसभा में विपक्ष के नेता अब अपनीराजनीति के लिए सेना को भी विवादों में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग विदेशों में देश की छवि खराब करने से नहींचूकते, वे अब सेना की गरिमा पर सवाल उठाकर राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व परसवाल उठाते हैं और सेना के शौर्य पर राजनीति करते हैं, उन्हें जनता जल्द ही जवाब देगी। उन्होंने कहा, ऐसे लोगों के लिए कहने को बस इतना हीकाफी है कि उन्हें डूबने के लिए पूरे तालाब की जरूरत नहीं, एक मुट्ठी पानी ही काफी है।
अरवल, गया और औरंगाबाद में रोड शो जनता ने लगाए नारे ‘बिहार मांगे फिर से एनडीए सरकार
पटना साहिब गुरुद्वारे में शीश नवाने के बाद मुख्यमंत्री ने अरवल, गया शहर और औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाओं को संबोधितकिया। हर जगह जनता में जोश और उत्साह देखने को मिला। लोग बिहार पकड़ चुका है रफ्तार, जनता मांगे फिर से एनडीए सरकार जैसे नारे लगाकरमुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे थे। मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा किबिहार ने लंबे समय तक अंधकार, अपराध और भ्रष्टाचार का दौर देखा है, लेकिन अब जनता विकास की राह चुन चुकी है।
राजद पर भी किया कटाक्ष कहा, ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे इन लोगों ने ठगा नहीं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, राजद के बारे में तो सब कहते हैं ऐसा कोईसगा नहीं, जिसे इन लोगों ने ठगा नहीं। जो लोग कभी पशुओं के चारे तक को खाने से पीछे नहीं हटे, वे आज जनता को झूठ और भ्रम का चाराखिलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब समझदार हो चुकी है। वह उन दलों के झूठे वादों में नहीं फंसेगी जिन्होंने सालोंतक बिहार को जंगलराज, अपराध और भ्रष्टाचार की आग में झोंक रखा था। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एनडीए की सरकार ने ही बिहार को उस दौरसे निकालकर कानून-व्यवस्था और विकास की नई दिशा दी है।
बिहार अब जातिवाद और परिवारवाद से मुक्त होकर विकास की ओर बढ़ रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब जातीय राजनीति और परिवारवाद से बाहर निकलकर विकास की राजनीति को अपना रहा है। बिहार के लोग अबजात-पात की राजनीति से ऊब चुके हैं। वे रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास चाहते हैं। यही असली राजनीति है मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीएसरकार बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि बिहार कीजनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है, और इसी ताकत से बिहार एक नए युग की ओर बढ़ रहा है।
जंगलराज से निकलकर विकास की राजनीति की ओर बढ़ा बिहार मुख्यमंत्री का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, एक समय बिहार को अंधकार, अपराध और भ्रष्टाचार ने घेर रखा था, लेकिन आज का बिहार बदल चुका है। यह बिहारकानून-व्यवस्था में मजबूत है, युवाओं के लिए अवसर पैदा कर रहा है और विकास की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अब बिहार को पीछे खींचनेवालों की नहीं, आगे बढ़ाने वालों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप सबका समर्थन ही बिहार के उज्जवल भविष्यकी नींव है। हम मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाएंगे, जहां हर युवा को अवसर मिले और हर घर में खुशहाली हो। अंत में मुख्यमंत्री ने कहाबिहार की जनता अब जाग चुकी है। वह जातिवाद, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति को नकार चुकी है। बिहार अब नए युग में प्रवेश कर रहा है विकास, सुशासन और समान अवसरों के युग में। हम सब मिलकर बिहार को उस ऊँचाई तक ले जाएंगे, जहां से हर भारतवासी गर्व से कह सके यह है नयाबिहार, विकास की मिसाल।