
केजरीवाल पर बंगला प्रेम के नए आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चंडीगढ़ के विशाल बंगले के उपयोग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि यह बंगला कागज़ों में पंजाब मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस बताया गया है, लेकिन वास्तव में इसका उपयोग अरविंद केजरीवाल कर रहेहैं। सचदेवा ने कहा कि यदि इस पर किसी को संदेह है तो पंजाब और दिल्ली पुलिस के वी.आई.पी. मूवमेंट रिकॉर्ड से यह बात साबित हो जाएगी।
आप नेताओं की बौखलाहट, भाजपा पर लगाए बेबुनियाद आरोप
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जब भी अरविंद केजरीवाल के बंगले से जुड़ा कोई नया खुलासा होता है, तो आम आदमी पार्टी के नेता बौखला जाते हैं औरतर्कहीन बयान देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि आज जैसे ही भाजपा ने सोशल मीडिया पर यह खुलासा किया कि पंजाब सरकार ने अपने एक दो एकड़के बंगले को पंजाब के मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस बताकर अरविंद केजरीवाल को उपयोग के लिए दे दिया है, आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया।उन्होंने कहा कि इसके बाद गुजरात में प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल ने तुरंत दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को सामने उतारा, जिन्होंने बिनासोचे-समझे बयान दिया कि चंडीगढ़ में भाजपा की सरकार है, तो फिर बंगला कैसे बन गया।
भाजपा का जवाब बंगला निर्माण नहीं, उपयोग का है मामला
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा, भाजपा ने कभी नहीं कहा कि बंगले का निर्माण हुआ है। हमने केवल यह कहा कि चंडीगढ़ का यह विशाल बंगला, जो कागज़ोंमें पंजाब मुख्यमंत्री का कैंप ऑफिस है, वास्तव में अरविंद केजरीवाल के उपयोग में है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दावे की पुष्टि के लिए पंजाब औरदिल्ली पुलिस के वीआईपी मूवमेंट रिकॉर्ड पर्याप्त सबूत हैं।
दिल्ली में भी ‘शीशमहल’ और फिरोजशाह रोड का मामला उठाया गया
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सौरभ भारद्वाज से सवाल पूछा कि जब दिल्ली का शीशमहल खाली हुआ, तब अरविंद केजरीवाल जिस 5 फिरोजशाह रोडवाले बंगले में रहे, क्या वह उन्हें आवंटित था? उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह से सरकारी संपत्तियों का निजी उपयोग किया है, वह जनता केप्रति जवाबदेही की भावना का अपमान है।
स्वाति मालीवाल से जवाब मांगें केजरीवाल
वीरेन्द्र सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल वास्तव में चंडीगढ़ के बंगले का उपयोग नहीं करते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपनी हीपार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से जवाब मांगना चाहिए, जिन्होंने यह मुद्दा सार्वजनिक रूप से उठाया था।
जनता के सामने आनी चाहिए सच्चाई
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अब समय आ गया है कि अरविंद केजरीवाल खुद स्पष्ट करें कि क्या वे चंडीगढ़ के उस बंगले का उपयोग कर रहे हैं या नहीं।उन्होंने कहा, देश और दिल्ली की जनता यह जानना चाहती है कि एक ओर आम आदमी की राजनीति की बात करने वाले केजरीवाल खुद किससुविधा में रह रहे हैं। पारदर्शिता की बात करने वालों को पहले खुद पर पारदर्शिता लागू करनी चाहिए।