
सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
चाँदनी चौक में दुकानों की सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों की परेशानियों को लेकर शनिवार को सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में एकप्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली हिन्दुस्तानी मार्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्षमुकेश सचदेवा, महासचिव भगवान बंसल, दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर, चाँदनी चौक भाजपा अध्यक्ष अरविंद गर्ग, भाजपा नेता गोपालगर्ग, व्यापारी नेता सुभाष गोयल और अभिषेक गणेरिवाल शामिल थे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को बताया कि चाँदनी चौक पूरी तरह से व्यापारिकइलाका है, लेकिन एक व्यक्ति की शिकायत के कारण यहां दुकानों की सीलिंग की नौबत आ गई है, जिससे हजारों व्यापारी परेशान हैं।
मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
मामले की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उसी समय एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। शनिवार का दिन होने के बावजूद उन्होंने इसविषय पर तुरंत कार्रवाई की और दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली नगर निगम आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया। बैठक में सांसद प्रवीनखंडेलवाल और भाजपा नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट कहा कि व्यापारियों केसाथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चाँदनी चौक सदियों से व्यापार का दिल रहा है – प्रवीन खंडेलवाल
बैठक में सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि चाँदनी चौक न केवल दिल्ली का बल्कि पूरे देश का व्यापारिक केंद्र रहा है।उन्होंने कहा, यहां कीगलियां, बाजार और दुकानें वर्षों से व्यापारिक गतिविधियों के लिए ही जानी जाती हैं। एक व्यक्ति की शिकायत के कारण इस इलाके को बंद करनाया सील करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार दोनों को मिलकरसुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए, ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहे।
मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश सुप्रीम कर्ट को बताएँ सच्चाई
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि अदालत में यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि 1962 के पहले के दिल्लीमास्टर प्लान में भी चाँदनी चौक को एक स्वीकृत व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली मास्टर प्लान 2021 केअनुसार चाँदनी चौक की ज़्यादातर गलियां कमर्शियल या मिक्स लैंड यूज़ एरिया के रूप में पंजीकृत हैं। इसलिए यहां सीलिंग करना बिल्कुल गलत हैऔर इससे व्यापारियों के साथ बड़ा अन्याय होगा।
व्यापारियों के हित में तीनों सरकारें साथ होंगी – रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार व्यापारियों के साथ है। उन्होंने कहा, ना सिर्फ दिल्ली नगर निगम बल्कि दिल्ली सरकार और ज़रूरतपड़ी तो केंद्र सरकार भी सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों के हित में खड़ी होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चाँदनी चौक ही नहीं, बल्कि दिल्ली के हरबाजार के व्यापारी उनके परिवार की तरह हैं और सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी रहेगी।
व्यापारियों में राहत और उम्मीद का माहौल
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद चाँदनी चौक के व्यापारियों में राहत की लहर दौड़ गई। कई व्यापारियों ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि सरकारउनकी बात अदालत तक पहुँचाएगी और उनकी दुकानें फिर से खुलेंगी। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद प्रवीन खंडेलवाल का आभारजताया कि उन्होंने इतनी तत्परता से इस गंभीर मुद्दे को उठाया।