
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा की देशभक्ति सिर्फ़चुनावों तक ही सीमित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता चुनाव के समय देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते हीसबकुछ भूल जाते हैं। सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता जनता को सिर्फ़ भावनाओं में बहाकर वोट लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि एक तरफदेश के गृहमंत्री कहते हैं कि हम POK के लिए जान दे देंगे, दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री चुनाव के समय कहते हैं कि 6 महीने में POK भारत काहिस्सा बन जाएगा। लेकिन अब जब चुनाव बीत गए हैं तो देश के रक्षा मंत्री संसद में खड़े होकर कह रहे हैं कि हमारा उद्देश्य POK को लेना था हीनहीं।
लोकदल अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या ये देश से और देश के लोगों से धोखा नहीं है? क्या यह उन जवानों का अपमान नहीं है जिन्होंने अपनी जानदेश के लिए कुर्बान की? उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देशभक्ति अब सिर्फ़ एक चुनावी नारा बनकर रह गई है। पहले जनता को भावुक करो, फिरवोट लो और चुनाव जीतने के बाद अपने वादों से मुकर जाओ। यही भाजपा का असली चेहरा है।
सुनील सिंह ने कहा, भाजपा हर चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा और कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दों को उठाकर लोगों की भावनाएं भड़काती है, लेकिन सच्चाई यह हैकि यह सब सिर्फ़ दिखावा है। इनकी कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने देश की जनता से अपील की कि भाजपा के झूठे वादों और दिखावटीदेशभक्ति से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब लोग सच्चे राष्ट्रभक्तों को पहचानें और उन्हें ही अपना समर्थन दें जो वादे करकेउन्हें निभाते भी हैं।
अंत में सुनील सिंह ने यह भी कहा कि देशभक्ति कोई मंच से बोली जाने वाली बात नहीं होती, बल्कि उसे अपने कामों से साबित करना पड़ता है। जोनेता सिर्फ़ बोलते हैं और कुछ करते नहीं, ऐसे नेताओं से देश को कोई फायदा नहीं होने वाला।