
छठ महापर्व की भव्यता के बाद अब दिल्ली सरकार ने राजधानी को फिर से स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया है। सुबह दिल्ली कीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं कश्मीरी गेट स्थित यमुना के वासुदेव घाट पहुँचीं और वहां चल रहे स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने खुद झाड़ूलगाकर सफाई कार्य की शुरुआत की और अधिकारियों के साथ मिलकर घाट परिसर की सफाई में भाग लिया।
आस्था के बाद स्वच्छता का संकल्प
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार ने हर बड़े पर्व के बाद सफाई और स्वच्छता अभियान चलाने की परंपरा बनाई है। उन्होंने कहा कि छठजैसे बड़े धार्मिक आयोजन के बाद घाटों की सफाई करना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री नेकहा हर पर्व तभी पूर्ण होता है जब उसके बाद का परिवेश भी स्वच्छ और सुंदर बना रहे। हमारी सरकार राजधानी की स्वच्छता को लेकर पूरी तरहसंकल्पबद्ध है।
वासुदेव घाट पर मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।उन्होंने घाट पर मौजूद सफाईकर्मियों और स्थानीय टीम को धन्यवाददिया और कहा कि उनका प्रयास ही राजधानी को स्वच्छ बनाए रखने की असली ताकत है। इस अवसर पर विकास मंत्री कपिल मिश्रा और संबंधितविभागों के कई अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर घाट परिसर से कचरा हटाया और जल क्षेत्र की सफाई की।
स्वच्छता एक दिन नहीं, निरंतर अभियान है
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि यह 24 घंटे और 365 दिन चलने वाला अभियान है।उन्होंने कहा कि दिल्लीसरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।रेखा गुप्ता ने कहा जब समाज और प्रशासन एक साथकाम करते हैं, तभी शहर में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।
दिल्ली सरकार ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि छठ पर्व के बाद ही नहीं, बल्कि दीपावली और वाल्मीकि जयंती जैसे अवसरों पर भी दिल्ली सरकार ने विशेष सफाई अभियानचलाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ महापर्व दिल्ली की कॉलोनियों, नहरों और यमुना घाटों पर बड़े पैमाने पर मनाया गया, इसलिए सरकार ने यहसुनिश्चित किया है कि हर स्थान पर तुरंत सफाई और कचरा निस्तारण किया जाए।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से की अपील
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई बनाए रखने पर ध्यान दें।उन्होंने कहा कि यमुना नदी के तटों और घाटों की सफाई के साथ-साथ पूरे शहर में भी अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा स्वच्छता केवल सरकारकी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें मिलकर राजधानी को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखना है।
स्वच्छता ही सच्ची सेवा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व ने जिस तरह दिल्ली को आस्था और एकता का संदेश दिया, उसी तरह स्वच्छता अभियान दिल्ली को जिम्मेदारी औरसजगता का उदाहरण बना रहा है। उन्होंने कहा कि जब हर नागरिक अपने आस-पास की सफाई का ध्यान रखेगा, तभी दिल्ली को स्वच्छ, हरित औरस्वस्थ शहर बनाया जा सकेगा।
आस्था से लेकर कर्म तक का संगम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली आज एक नए संदेश की ओर बढ़ रही है जहाँ आस्था के उत्सव के बाद स्वच्छता का संकल्प जुड़ा हुआ है।वासुदेव घाट पर उनका श्रमदान यह दर्शाता है कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जनभागीदारी के साथ धरातल पर काम कर रहीहै। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक हर घाट, हर गली और हर मोहल्ला पूरी तरह स्वच्छ न हो जाए।