
कांग्रेस का बड़ा आरोप – बिहारवासियों की आस्था के साथ छलावा
कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने छठ पूजा जैसे लोक आस्था के महापर्व पर बिहार के लोगों के साथझूठ और विश्वासघात किया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने 12,000 ट्रेनें चलाने का दावा किया, लेकिन असल में सिर्फ 1,500 ट्रेनें हीचलाई गईं।
अखिलेश प्रसाद बोले – लोग टॉयलेट में बैठकर सफर करने को मजबूर हुए
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि छठ पर्व पर बिहार के लाखों लोगों को घर जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंनेकहा, सरकार ने 12,000 ट्रेनों का वादा किया था, लेकिन हकीकत में सिर्फ 1,500 ट्रेनें चलीं। लोग इतनी भीड़ में सफर कर रहे थे कि कई यात्रियोंको टॉयलेट में बैठकर यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बिहारवासियों की आस्था का अपमान है और छठ मैया के साथ धोखा है। कांग्रेसनेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार का यह झूठ भी बीजेपी के पुराने चुनावी वादों की तरह ही निकला कागज पर बहुत कुछ, जमीन पर कुछ नहीं।
1.5 हजार ट्रेनों से 19 लाख लोग, वादा था 1.53 करोड़ यात्रियों का
कांग्रेस के मुताबिक, सरकार ने दावा किया था कि 12,000 ट्रेनों के ज़रिए 1 करोड़ 53 लाख यात्रियों को सफर की सुविधा मिलेगी, लेकिन हकीकतमें केवल 19 लाख 20 हजार लोग ही यात्रा कर सके।
कांग्रेस ने कहा कि यह मोदी सरकार की अक्षम व्यवस्थापन और झूठे प्रचार की एक और मिसाल है।
छठ घाटों की हालत बदहाल
अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में छठ घाटों की हालत भी बेहद खराब है।कई जगहों पर गंदगी और असुविधा से लोगों को मुश्किल हुई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र दोनों ने ही इस बार छठ पर्व की तैयारी में गंभीर लापरवाही दिखाई।
अभय दुबे का हमला नीतीश–मोदी ने बिहार को पहले पलायन कराया, अब यातना दी
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक अभय दुबे ने कहा कि मोदी और नीतीश सरकार ने मिलकर बिहार के लोगों को दोहरी मार दी है। उन्होंने कहा, पहलेबिहार के लोगों को रोज़गार न देकर पलायन के लिए मजबूर किया गया, अब त्योहार के वक्त उन्हें घर लौटने के लिए यातना झेलनी पड़ रही है।उन्होंनेआरोप लगाया कि जब आम लोग ट्रेनों में धक्के खा रहे थे, तब प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता हेलीकॉप्टरों में उड़ान भर रहे थे। उन्होंने व्यंग्य में कहा, पटना एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों की लाइन थी, लेकिन ट्रेनों में इंसानों की जगह नहीं थी।
बिहार की गरीबी और पलायन पर कांग्रेस का हमला
अभय दुबे ने कहा कि आज बिहार की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उन्होंने ई-श्रम पोर्टल के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि बिहार के 3 करोड़18 लाख मजदूरों ने खुद को दर्ज कराया है और कहा है कि उनके परिवार की औसत आमदनी 10,000 रुपये से कम है। उन्होंने कहा कि लगभग 9 करोड़ लोग रोज़ 67 रुपये प्रतिदिन पर जीवन गुजारने को मजबूर हैं। हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति पलायन करता है, ताकि घर का चूल्हा जलसके।
सवा लाख करोड़ का वादा, सवा रुपया भी नहीं मिला
कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार पर बिहार के साथ आर्थिक धोखा करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को 1.25 लाखकरोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन उसमें से सवा रुपया भी नहीं मिला। उन्होंने कहा, मोतिहारी चीनी मिल बंद पड़ी है, दरभंगाएम्स का उद्घाटन आज तक अधूरा है, और भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि 27 पुल बह गए और 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ।”
कांग्रेस का दावा – जनता देगी जवाब
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता अब आस्था और सम्मान के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा, छठ मैया की पूजा में विश्वास रखने वालेबिहारवासी इस बार वोट की चोट से जवाब देंगे।कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लोक आस्था का सवाल है। जो सरकारजनता की श्रद्धा के साथ धोखा करती है, उसे जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।