रामनवमी के दिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ओम नगर उरला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कन्या पूजन के लिए अपनी सहेलियोंके साथ घर से निकली छह साल की मासूम बच्ची का शव रात में एक कार की डिग्गी में संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
शव पर चोट के गहरे निशान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मासूम के शव को जब बरामद किया गया, तो उसके दोनों हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान, नाक और होठों से खून बह रहा था। परिजनोंका आरोप है कि बच्ची को सिगरेट से दागा गया, लाइटर से जलाया गया और इलेक्ट्रिक शॉक देकर उसकी हत्या की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि
पुलिस के मुताबिक, बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ बलात्कार की पुष्टि हो चुकी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके आधार परजांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर जलाया
घटना के बाद स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों में से एक के घर में आग लगादी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
राजनीतिक बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने इसे कानून व्यवस्था की विफलता करार देते हुए दुर्ग एसपी और राज्य के गृह मंत्रीसे इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि सरकार बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रही है।
जांच जारी, परिजनों की मांग—दोषियों को मिले फांसी
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों को फांसी की सजादेने की मांग कर रहे हैं।