राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं उनकी यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है इस बीचअभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को कहा कि फिल्मों में वे जो किरदार निभाते हैं चाहे वह आम आदमी हो या छोटे शहर का कोई व्यक्ति वह उनकेलिए स्वाभाविक हैं क्योंकि उन्होंने वह जीवन जिया है.राजकुमार राव ने अपने 15 साल के करियर में ‘काई पो चे’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘न्यूटन’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में छोटे शहर और आम लोगों के किरदारों निभाया है. अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने यह जीवन जिया है, मैंने इसतरह के किरदारों को करीब से देखा है. चूंकि मैंने वह जीवन जिया है इसलिए इन किरदारों से कहीं न कहीं एक जुड़ाव है.राजकुमार राव और वामिकागब्बी ‘भूल चूक माफ’ में एक साथ काम कर रहे हैं इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है इस फिल्म में राजकुमार राव रंजन की भूमिका में हैं जोअपनी गर्लफ्रेंड तितली (वामिका गब्बी) के साथ शादी के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
कॅामेडी कला है एक विशेष रुप
दरअसल फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने कहा ‘कॅामेडी कला एक बहुत ही खास रूप है यह आसान नहीं है लेकिन करण का शुक्रिया उन्होंने इतनीअच्छी कहानी लिखी निर्माता दिनेश विजान का शुक्रिया उन्होंने इसे इतने अच्छे तरीके से पेश किया और अब यह पूरी तरह से आपकी है.अभिनेत्रीवामिका गब्बी ने इस फिल्म में तितली का किरदार निभाया है. अपने किरदार को लेकर कहा मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने मेरे द्वारा निभाए गए सभीकिरदारों को पसंद किया है जब मैंने उन्हें पढ़ा तो मैंने उनसे जुड़ाव महसूस किया. इसलिए मुझे लगता है कि मेरे दर्शक भी उनसे जुड़ाव महसूस करेंगे. मैंबहुत आभारी हूं कि ‘भूल चूक माफ’ मेरे पास आई। मुझे तितली का किरदार निभाने में मजा आया यह बहुत मजेदार था मुझे लगता है कि कईलड़कियां उससे जुड़ाव महसूस करेंगी.करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म मेंराजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा अहम किरदार में निभाएंगे इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री सेइंतजार है.