पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पक्ष में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के बेटे उतर गए हैं. सांसदसुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का समर्थन किया है कहा कि तेज प्रताप यादव ने जो किया है उसे मैं गुनाह की श्रेणी में नहीं मानता है. उन्होंने पूर्व केंद्रीयमंत्री और राम विलास पासवान का भी उदाहरण दिया. साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से अपने फैसले पर विचार करने की अपील की. सुधाकरसिंह के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है. बक्सर से सांसद और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने कहाकि तेज प्रताप यादव ने कोई गुनाह नहीं किया है. अगर उन्होंने कुछ किया है तो इसकी घोषणा वह स्वयं करेंगे दो शादियां हिन्दू रीति रिवाजों में रही है. कई जगह हमने तीन चार शादियों के बारे में हमने सुना है दो शादी कई लोग कर चुके हैं मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे अनैतिक काम नहीं मानता हूं आज भीकई लोग दो शादियां करके रह रहते हैं उन्होंने रामविलास पासवान का भी उदाहरण दिया.
चिराग पासवान है दूसरी पत्नी के बेटे
उन्होंने भी दो शादी की थी चिराग पासवान उनकी दूसरी पत्नी के बेटे हैं उन्होंने लालू प्रसाद से अपील करते हुए कहा कि एक पिता के तौर उन्हें तेजप्रताप यादव को माफ कर देना चाहिए.एक महिला के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों कीअवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदारानाव्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब सेपार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है.पूर्व मंत्री तेज प्रतापयादव के पक्ष में उनके पिता लालू प्रसाद की पार्टी के एक सांसद उतर गए हैं उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो शादी करना अनैतिक नहीं है कई लोग दो शादीकर चुके हैं इस बयान ने राजनीति गलियारे में हड़कंप मच दिया है.